झारखंडब्रेकिंग

पलामू में एक करोड़ की हथिनी चोरी, पुलिस और वन विभाग कर रहे तलाश

Share
Share
Khabar365news

पलामू जिले से एक करोड़ की हथिनी चोरी हो गई है। इस हथिनी में एक खास चिप लगा है, जिससे उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में मेदिनीनगर सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के विंध्याचल इलाके के रहने वाले नरेंद्र कुमार शुक्ला ने हथिनी की चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उन्हें जयमति नाम की यह हथिनी संगम लाल नाम के व्यक्ति से जिम्मा (जिम्मेनामा) पर मिली थी।

नरेंद्र शुक्ला ने कहा कि उनके गांव में हथिनी के लिए खाने-पीने की व्यवस्था ठीक नहीं थी, इसलिए वे हथिनी को लेकर झारखंड आए। उन्होंने हथिनी की देखभाल की जिम्मेदारी मिर्जापुर के मुन्ना पांडेय और मन्ना पाठक को दी थी। बाद में ये दोनों एक अन्य हाथी मालिक ताड़केश्वर नाथ से मिल गए और हथिनी को लेकर पलामू के जोरकट इलाके में आ गए। नरेंद्र शुक्ला 11 अगस्त को पलामू पहुंचे थे, जहां उन्होंने हथिनी और महावत को देखा। लेकिन जब वे 13 अगस्त को दोबारा वहां पहुंचे, तो देखा कि हथिनी और महावत दोनों गायब थे।

उन्होंने कई जगह हथिनी की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आखिरकार 12 सितंबर को उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी। सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि हथिनी चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। वन विभाग को भी हथिनी में लगे चिप की जानकारी दी गई है, ताकि उसके लोकेशन का पता लगाया जा सके। पुलिस और वन विभाग दोनों मिलकर हथिनी की तलाश में जुटे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आयुष डॉक्टरों की 670 पदों पर केवल 48 तैनात, सीपी सिंह ने सरकार से मांगा जवाब

Khabar365newsविधानसभा में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े तारांकित प्रश्न पर जोरदार चर्चा हुई।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

डायन-बिसाही प्रथा के खिलाफ कानूनी रूप से लड़ने वाले प्रेमचंद नहीं रहे

Khabar365newsअंधविश्वास की बेड़ियों में जकड़ी महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए अपना...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडब्रेकिंग

छतरपुर में दीदी बड़ी योजना में घूसखोरी, रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार

Khabar365newsजिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत सिलदाग गांव में दीदी बड़ी योजना से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नॉर्थ कर्णपुरा की खदानों से मिला 30 करोड़ साल पुराने जीवाश्म के संकेत

Khabar365newsझारखंड स्थित नॉर्थ कर्णपुरा के कोयला खदानों से 30 करोड़ साल पुरानी...