झारखंडब्रेकिंग

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र में 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने 2 युवक को किया गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

गोड्डा के नगर थाना क्षेत्र में 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गोड्डा पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के आदेशानुसार अवैध मादक द्रव्य पदार्थों की खरीद-बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु लगातार छापेमारी की जा रही थी।

इसी क्रम में दिनांक 08 जून को गुप्त सूचना मिली कि गोढ़ी में कुछ लोगों द्वारा ब्राउन शुगर का अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के द्वारा छापेमारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया। अंचल अधिकारी, गोड्डा के नेतृत्व में इस विशेष छापेमारी दल ने गोढ़ी गाँधीनगर में छापेमारी की और दो व्यक्तियों को अवैध ब्राउन शुगर की बिक्री करते हुए पकड़ा। इस संबंध में गोड्डा नगर थाना कांड संख्या-100/25, दिनांक 08.06.25, धारा 22/25/27ए/29 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम
छोटु कुमार साह, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता मटरू साह, सा० गोढ़ी
हर्ष आर्य, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता आनन्द राज, सा० गाँधीनगर, दोनों थाना गोड्डा नगर, ज़िला गोड्डा।

जब्त सामान
कुल 27 ग्राम ब्राउन शुगर

आपराधिक इतिहास
छोटु कुमार साह, पिता मटरू साह, पता-गोढ़ी, थाना गोड्डा नगर, ज़िला गोड्डा के विरुद्ध गोड्डा नगर थाना कांड संख्या-63/25, धारा 22/25/27ए/29 NDPS एक्ट दर्ज है।
हर्ष आर्या, पिता आनन्द राज, पता-गाँधीनगर, थाना गोड्डा नगर, ज़िला गोड्डा, स्थायी पता-ग्राम दिग्धी शिवानपुर, थाना मेहरमा, ज़िला गोड्डा के विरुद्ध:


हिरणपुर थाना कांड संख्या-66/23, दिनांक 19.07.2023, धारा 379 भा०द०वि०
हिरणपुर थाना कांड संख्या-58/23, धारा 379 भा०द०वि०
पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या-155/23, धारा 413/414/34 भा०द०वि०

छापेमारी दल
पु.नि. दिनेश महली, पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी गोड्डा नगर
पु.नि. मधुसूदन मोदक, पुलिस निरीक्षक सदर प्रभाग, गोड्डा
पु.अ.नि. रोहित यादव, गोड्डा नगर थाना
स.अ.नि. गौरव कुमार, गोड्डा नगर थाना
सशस्त्र बल

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पालु पंचायत के टेरपा गांव निवासी गुलाब साव के घर में चोरी, चोरों ने गहनों की चोरी।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना अंतर्गत पालु पंचायत के टेरपा...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

महाशिवरात्रि में शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू क्षेत्र के आसपास के शिवालयों में...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : नशा मुक्ति अभियान चलाने वाले आदिवासी कार्यकर्ता का घर जलाया

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति और सही दिशा में...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में 4 दिन से लापता 12 वर्षीय आयुष का शव कुएं से बरामद

Khabar365newsगिरिडीह जिला के धनवार थाना क्षेत्र स्थित मायाराम टोला से लापता 12...