CrimeJharkhand

*तालांटाड़ भारत पेट्रोलियम में फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले एक अपराधकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा, एसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के तालांटाड़ भारत पेट्रोलियम में फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले एक अपराधकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा, जिसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस आज एसपी कार्यालय में किया गया,बता दें कि पतरातु तालांटाड़ स्थित भारतीय पेट्रोल पम्प पर फायरिंग करने की घटना को अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा अंजाम दिया गया था। उक्त काण्ड के उदभेदन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पतरातू के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में उक्त टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए काण्ड के उद्भेदन हेतु तमाम तकनिकी एवं घटनास्थल के आस पास लगे सी०सी०टी० वी० कैमरा का अवलोकन किया, अवलोकन के पश्चात प्राप्त साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त चाँद खान उम्र करीब 21 वर्ष, पे०-जमीर खान, सा०-रोचाप, थाना-पतरातू, जिला-रामगढ़ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के क्रम इनके द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाईकिल सं० JH 24 C 3143 बरामद किया गया। इस काण्ड में फिरार चल रहे अन्य 03 अभियुक्त के विरूद्ध सतत् रूप से छापामारी अभियान जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...