jamshedpurझारखंडब्रेकिंग

हथियार की खरीद-बिक्री करते तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने कदमा थाना क्षेत्र से अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें बिष्टुपुर के धतकीडीह बी ब्लॉक स्थित मक्का अपार्टमेंट निवासी शातिर आर्म्स पेडलर शाहरुख खान भी शामिल है। पुलिस ने शाहरुख के पास से एक देसी लोडेड कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद की हैं। इसके अलावा, पिस्टल खरीदने पहुंचे दो अन्य युवक ललित यादव और राकेश कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ललित के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

इस संबंध में जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी दी कि पुलिस को सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ युवक अवैध हथियारों की डील करने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामनगर इलाके में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही तीनों आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों का एमजीएम अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि ये हथियार कहां से लाए गए थे और इनके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो नहीं है।गिरफ्तार आरोपियों में ललित यादव, कदमा थाना क्षेत्र के मेरीन ड्राइव स्थित रामनगर रोड नंबर सात का निवासी है, जबकि राकेश कुमार एक्जीक्यूटिव फ्लैट, कदमा का निवासी है। तीनों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...