BreakingJharkhandलोहरदगा

पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, 7 बाइक जब्त

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा : मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को लेकर लोहरदगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की सात मोटरसाइकिल के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया गया।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार चारों चोर गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र और पुसो थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और आपस में रिश्तेदार हैं। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अफराज अंसारी, सईदुल अंसारी, मकबूल अंसारी और आफताब अंसारी के रूप में हुई है।

यह गिरोह लोहरदगा के अलावा रांची और गुमला जिले में भी सक्रिय था और एक जिले से मोटरसाइकिल चोरी कर दूसरे जिले में उसे बेचने का काम करता था। पुलिस लगातार छापेमारी कर इन चोरों की तलाश कर रही थी। लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जिले में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। इस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की सात मोटरसाइकिल के साथ चार चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस प्रकार की घटनाओं को लेकर लगातार जांच और कार्रवाई कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट महेशपुर थाना में यूडी केस 02/26...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

चौकीढाब में भक्ति की बयार, भागवत कथा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्र

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़):चौकीढाब गांव मंगलवार को पूरी...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

दो बाइक की टक्कर में दो लोग घायल, एक रिम्स रेफर

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ गांव की समीप...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल क्रिकेट टूर्नामेंट का ग्रामीणों ने किया विरोध, हैसला पंचायत में खेल बंद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु मंगलवार को हेसला पंचायत भवन के...