BreakingjamshedpurJharkhand

रंगदारी गैंग पर पुलिस का शिकंजा, 3 जेल

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट सब्जी मार्केट में एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से दो देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक खोखा और घटना में इस्तेमाल की गयी बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 18 जुलाई की शाम करीब छह बजे टिनप्लेट सब्जी मार्केट में अपराधियों ने एक व्यापारी से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी देने से इनकार करने पर अपराधियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर इलाके में भय का माहौल बना दिया था। घटना के बाद एसएसपी के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी करण सिंह उर्फ जसकरण सिंह और मनदीप सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, एक खोखा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। इसके बाद आरोपियों ने गिरोह के सदस्य रोमी सिंह उर्फ सरदार के पास भी हथियार होने की जानकारी दी।

पुलिस ने रोमी सिंह को भी गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस के अनुसार, करण सिंह उर्फ जसकरण सिंह के खिलाफ गोलमुरी, बिष्टुपुर और टेल्को थाना क्षेत्रों में हत्या के प्रयास, रंगदारी, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं मनदीप सिंह के खिलाफ भी हत्या के प्रयास समेत चार गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और उनके आपराधिक नेटवर्क की जांच में जुटी है। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय रंगदारी गिरोह को बड़ा झटका लगा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोकल सप्लायर ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट के निर्माण कार्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर हुए रवाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC ऑफिस में CID की छापेमारी

Khabar365newsरांची। JSSC से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के...