हजारीबाग

नशा तस्करों पर पेलावल पुलिस का करारा प्रहार: थाना प्रभारी बिट्टू रजक की सतर्कता से ब्राउन शुगर के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार!

Share
Share
Khabar365news

​हजारीबाग जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक महोदय को मिली गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पेलावल ओपी प्रभारी (पु०अ०नि०) बिट्टू रजक की अगुवाई में पुलिस टीम ने एक शातिर नशा तस्कर को रंगे हाथों धर दबोचा। कटकमसांडी (पेलावल ओपी) थाना क्षेत्र में हुई इस प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र के नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी बिट्टू रजक की सजगता, दूरदर्शिता और त्वरित एक्शन की स्थानीय लोगों में जमकर सराहना की जा रही है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल चालक अवैध नशीले पदार्थ की तस्करी करने की फिराक में है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बिट्टू रजक के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने त्वरित घेराबंदी की और संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 13.20 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पीयूष कुमार (उम्र 20 वर्ष), पिता अशोक दांगी, साकिन गिद्धौर ब्लॉक मोड़, थाना गिद्धौर, जिला चतरा के रूप में हुई है।

​पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (सं० JH02AB-0905), एक OPPO कंपनी का मोबाइल और एक काले-भूरे रंग का पिट्ठू बैग भी जब्त किया है। इस संबंध में कटकमसांडी (पेलावल ओपी) थाना में कांड संख्या 121/26, दिनांक 23-07-2026 दर्ज करते हुए धारा 21(b)/22(b)/29 NDPS Act के तहत मामला पंजीकृत किया गया है और आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

​इस पूरी सफल और साहसिक कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) अरमानुल हक, पेलावल अंचल के पु०नि० सपन महथा, पेलावल ओपी प्रभारी पु०अ०नि० बिट्टू रजक, पु०अ०नि० राजदीप कुमार,पु०अ०नि० संजय खालको, पु०अ०नि० श्यामजीत किस्कू, तथा आरक्षी 1209 सुधीर कुमार राय एवं आरक्षी 1558 दसुआ उरांव की सराहनीय और मुस्तैद भूमिका रही। क्षेत्र को नशामुक्त बनाने की दिशा में थाना प्रभारी बिट्टू रजक की यह कार्रवाई मिसाल बनकर उभरी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

SIR नोटिसधारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पेलावल दक्षिणी में लगा विशेष कैंप

Khabar365newsSDM आदित्य पांडे ने किया शिविर का निरीक्षण,मौके पर उपस्थित रहे सीओ...

हजारीबाग

आराभुसाई पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, मतदाता सूची का हुआ प्रदर्शन

Khabar365news 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 5 अक्टूबर से...

हजारीबाग

मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल समेत सामान बरामद

Khabar365news हजारीबाग। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेलवावारा में मोबाइल दुकान का...