झारखंडब्रेकिंग

खूंटी में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 नक्सली गिरफ्तार; हथियार और कारतूस भी बरामद   

Share
Share
Khabar365news

खूंटी के कर्रा में पुलिस ने 5 नक्सलियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। ये नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। लेकिन पुलिस ने समय रहते इन्हें धर दबोचा। पकड़े गए नक्सलियों में पवन कुमार उर्फ पवन महतो, कर्मा बारला, सेंटू सिंह, अभय कुमार सिंह उर्फ अमन सिंह और दीपक मुंडा शामिल हैं। इनके पास से एक देसी कार्बाइन (मैगजीन व जिंदा गोली सहित), पीएलएफआई के 6 पर्चे, 4 बाइक, 5 मोबाइल और एक बैग बरामद किया गया।  

एसपी अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली कर्रा थाना क्षेत्र के जंगल में बैठक कर रहे हैं और किसी बड़ी घटना की साजिश रच रहे हैं। सूचना की पुष्टि के लिए एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। टीम में इंस्पेक्टर अशोक सिंह, रनिया प्रभारी विकास जायसवाल, जरियागढ़ प्रभारी राजू कुमार और कर्रा प्रभारी मनीष कुमार को शामिल किया गया।  
तकनीकी मदद और मुखबिरों की सूचना पर रोन्हे जंगल में छापेमारी अभियान चलाया गया, जहां नक्सली संगठन के विस्तार, लेवी वसूली और ठेकेदारों को डराने की योजना बना रहे थे। पुलिस टीम ने 5 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुछ मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। 

एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों ने संगठन से जुड़े कई सफेदपोश लोगों के नाम उजागर किए हैं। पीएलएफआई को अब स्थानीय स्तर पर नए कैडर नहीं मिल रहे, इसलिए इसके शीर्ष नेता बाहर से युवाओं को लालच देकर संगठन में शामिल कर रहे हैं। युवाओं को अच्छे कपड़े, बाइक और मोबाइल जैसी चीजें देकर संगठन के लिए काम कराया जाता है। पुलिस ने पीएलएफआई के सफाए का अभियान तेज कर दिया है। शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी के लिए विशेष ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एएसपी ने कहा कि जल्द ही पीएलएफआई का नेटवर्क पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  







Related Articles
झारखंडब्रेकिंग

मिनी ट्रक पलटने से 3 मजदूरों की मौत, 29 घायल

Khabar365newsझारखंड: झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को एक ‘मिनी ट्रक’ के...

झारखंडबिहार

पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, जांच में जुटी पुलिस

Khabar365newsझारखंड: झारखंड में गिरिडीह जिले के हरलाडीह पुलिस चौकी क्षेत्र से पुलिस...

झारखंडब्रेकिंगरांची

Sakshi Singh ने धोनी के साथ अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मनाई

Khabar365newsरांची : दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी सिंह...

जमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में अमूल के गोदाम में लगी भीषण आग, डेयरी प्रोडक्ट्स जलकर खाक 

Khabar365newsजमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर पंचायत के सिमुलडांगा...