Jharkhand

धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हुए लूट की घटना का पुलिस ने किया उद्भेदन

Share
Share
Khabar365news

चार लुटेरा को किया गिरफ्तार

धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के मोरंगों गांव में स्टेशन मास्टर से हुए लूट कांड का धनबाद पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। इस कांड में लूटे गए बाइक, मोबाइल और एटीएम को पुलिस ने बरामद कर लिया। वहीं लूट कांड को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल हुई है।बता दें कि 22 मई को गोबिंदपुर थाना अंतर्गत मोरंगों गांव पांच पहाड़ी के पास स्टेशन मास्टर लोकेश कुमार से को रोककर पिस्टल के बल पर मोटरसाइकिल एटीएम कार्ड ,मोबाइल ,सहित अन्य सामान की लूट लिया था। घटना के बाद पुलिस को सूचना मिली की कुछ अपराधी गोविंदपुर के जामकूदार मोड़ के तरफ घूमते और लूट की घटना को अंजाम देने के फिराक में है ।जिसके बाद पुलिस ने करवाई करते हुए तीन अपराधी मुस्ताक अंसारी, समीर अंसारी ,फारूक अंसारी को गिरफ्तार किया साथ ही एक अपाची टीवीएस बाइक अपराधियो के पास से बरामद किया।वहीं पुलिस की तलाशी के दौरान उसके पास से एक कट्टा और चार जिंदा गोली भी बरामद किया है । पूछताछ के क्रम में तीनो अपराधियों ने 22 जुलाई को लोकेश कुमार से हुई लूट की घटना को अंजाम देने के बात स्वीकारी।वहीं उसी के निशानदेही पर पुलिस ने एक और आरोपी मुस्तकीम अंसारी को गिरफ्तार किया। डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया की इन सभी का पहले से कई अपराधिक मामला दर्ज है।साथ ही कहा की और भी अपराधियों की पुछताछ के क्रम पता चला है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

स्कूलों में चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsगढ़वा। जिले के सरकारी स्कूलों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सहायक पुलिसकर्मियों को मिल सकता है एक्सटेंशन

Khabar365newsरांची। झारखंड के सहायक पुलिसकर्मियों के लिए राहत की खबर सामने आ...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में JPSC-JSSC CGL को लेकर बवाल,

Khabar365newsगिरिडीह। JPSC-JSSC CGL परीक्षा को लेकर गिरिडीह में छात्रों और JMM कार्यकर्ताओं...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

ब्रह्माकुमारी रोशनी ने डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल एवं इकोनॉमिक्स स्कूल के डायरेक्टर को राखी बांध नशामुक्ति का संकल्प भी कराया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय अन्तर्राष्ट्रीय...