Jharkhand

लोहरदगा : रामनवमी त्यौहार पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर: पेशरार थाना प्रभारी अख्तर अली

Share
Share
Khabar365news

ब्यूरो रिपोर्ट,अमर गोस्वामी

लोहरदगा : जिले के अति सुदूरवर्ती एवं उग्रवाद प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र में रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्ण और पुलिस अभिरक्षा में संपन्न कराए जाने को लेकर शांति समिति की बैठक थाना परिसर में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मोहम्मद अख्तर अली के द्वारा की गई। इधर बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह प्रमुख मौजूद रहे। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव ने कहा कि पेशरार क्षेत्र में रामनवमी का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराये जाने को लेकर प्रखंड और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है।

रामनवमी को ले पेशरार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुआ संपन्न।

उन्होंने कहा कि त्यौहार को आपसी भाईचारा के साथ मनाएं किसी तरह का अफवाह और गड़बड़ी पैदा करने से परहेज करें यदि क्षेत्र में किसी तरह का कोई हुडदंग करते हुए पाए जाते हैं तो वैसे लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए पेशरार थाना प्रभारी मोहम्मद अख्तर अली ने कहा कि रामनवमी का त्यौहार थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसे लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। थाना प्रभारी ने कहा कि त्यौहार के दौरान  पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि पेशरार थाना क्षेत्र में रामनवमी का त्यौहार पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच संपन्न कराई जाएगी। मौके पर पेशरार थाना के कई पदाधिकारी और प्रखंड प्रशासन के अधिकारी जनप्रतिनिधिगण एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर और एंबुलेंस नहीं मिलने पर भड़के परिजन

Khabar365newsसड़क हादसे में घायल व्यक्ति को समय पर इलाज नहीं मिलने का...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत कैबिनेट की आज बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद

Khabar365newsरांची: झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आज मुख्यमंत्री Hemant Soren की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पत्रकार पर जानलेवा हमला, बेटे को भी बेरहमी से पीटा

Khabar365newsएक पत्रकार पर पहले फोन पर धमकी देने और फिर लाठी-डंडों से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चोरी के सिलेंडर के साथ 3 शातिर चोर पकड़े गए, दुकानदार भी नपा

Khabar365newsगैस सिलेंडर चोरी कर भाग रहे तीन शातिर चोरों को पुलिस ने...