झारखंडब्रेकिंग

गोड्डा में प्रखंड बनाने की मांग को लेकर छिड़ी राजनीतिक जंग, कांग्रेस और राजद के नेता आमने-सामने

Share
Share
Khabar365news

गोड्डा : गोड्डा में 2 जगहों को प्रखंड बनाने की मांग काफी जोरो पर है, जहां राजद चाहती है गोड्डा का सरोनी प्रखंड बने तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस चाहती है देवदांड़ प्रखंड बने। सरोनी की जनता कह रही है पहले यह प्रखंड बने तब देवदांड, लेकिन प्रखंड बनाने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है। यह लड़ाई जनता की जरूरत है या फिर नेताओं की राजनीतिक। जहां एक तरफ सरोनी की जनता चाह रही है सरोनी प्रखंड बने तो दूसरी तरफ कांग्रेस के भी कार्यकर्ता बहुत पहले से ही देवदांड को प्रखंड बनाने की मांग कर रहे थे। कांग्रेस ने गहमा गहमी के बीच साफ जाहिर करते हुए कहा कि सरोनी भी प्रखंड बने इससे हम लोग को कोई दिक्कत नहीं है। अगर जनता चाहती है तो जरूर प्रखंड बने लेकिन हमारी भी यह मांग पहले से है कि उनके साथ साथ देवदांड भी प्रखंड बने। वहीं सरोनी की जनता की भी मांगे जायज है और देवदांड को भी प्रखंड बनाने की मांगे जायज है। लेकिन यह मांगे कही न कही राजनीतिक में फंस गई है। 

प्रखंड बनाने की मांग को लेकर चल रहे गहमा गहमी और कांग्रेस पर लग रहे आरोप को खारिज करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि गोड्डा जिला में प्रखंड बनाने की चर्चा और मांग जोरो पर है, जहां सबसे पहले सन 1990 के करीब राजाभीठा को प्रखंड बनाने का चर्चा जोरो पर था, जिसके बाद देवदांड को भी प्रखंड बनाने की चर्चा जोरो पर थी। इनके बाद सरोनी को भी प्रखंड बनाने की चर्चा जोरो पर थी। वहीं अब फिर 3 साल पहले से ही हनवारा को प्रखंड बनाने की चर्चा आने लगी। कुछ नेताओं के द्वारा अफवाह फैलाया जा रहा है कि कांग्रेस के द्वारा या कांग्रेस नेता सरोनी को प्रखंड बनाने पर आपत्ति दर्ज करते है और विरोध कर रहे है। उन्होंने कहा कि ऐसी सारी खबरे झूठी है, कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, दलित, पिछड़ों के साथ हमेशा खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि सरोनी भी प्रखंड बने लेकिन उसके साथ-साथ राजाभीठा भी प्रखंड बने देवदाड़ भी प्रखंड बने, हनवारा भी प्रखंड बने। उन्होंने यह भी कहा कि सरोनी भी प्रखंड बने इससे कांग्रेस को कोई दिक्कत नहीं है, यह सत्य से परे है कि हम लोग अड़चन लगा रहे है। वहीं सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरोनी, राजाभीठा, देवदांड और हनवारा को भी प्रखंड बनाया जाए। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...