Jharkhand

*पोलोः भोपाल-पटौदी कप में जिन्दल पैंथर ने अचीवर्स ब्ल्यू को 11-7 से हराया*

Share
Share
Khabar365news

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2023 – अर्जुन पुरस्कार विजेता सिमरन शेरगिल और समीर सुहाग के आक्रामक खेल की बदौलत जिन्दल पैंथर टीम ने आज बेहद रोमांचकारी मैच में पिछले साल के चैम्पियन अचीवर्स ब्ल्यू को भोपाल-पटौदी कप (08 गोल) फाइनल में 7 के मुकाबले 11 गोल से हरा दिया।नई दिल्ली के जयपुर पोलो ग्राउंड में आयोजित इस मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों को अंत तक अपने कौशल से बांधे रखा। जिन्दल पैंथर की टीम ने अपनी रणनीति में नए आयाम जोड़ते हुए खेल के हर क्षेत्र में अपनी बढ़त बनाए रखी और अचीवर्स ब्ल्यू टीम पर पूरे मैच में हावी रही। जिन्दल पैंथर की ओर से सिमरन शेरगिल ने 4, समीर सुहाग ने 1 और सिद्धांत शर्मा ने 6 गोल किये जबकि अचीवर्स ब्ल्यू की ओर से डैनियल ऑटमेंडी और रेहत विर्क ने 1-1 और अभिमन्यु पाठक ने 5 गोल किये। इस महीने जिन्दल पैंथर पोलो कप जीतने के बाद टीम जिन्दल पैंथर की यह लगातार चौथी जीत है। पोलो खेल के लिए भोपाल-पटौदी कप एक प्रतिष्ठित पदक है। टीम जिन्दल पैंथर को यह पदक भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडेय ने प्रदान किया। जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री पद्मभूषण शर्मिला टैगोर ने एचीवर्स ब्ल्यू को रनर-अप ट्रॉफी प्रदान की। स्कोर बोर्डजिन्दल पैंथर1. सिमरन शेरगिल – 4 गोल2. सिद्धांत शर्मा – 6 गोल3. समीर सुहाग – 1 गोलअचीवर्स ब्ल्यू1. डैनियल ओटामेंडी – 1 गोल2. रेहत विर्क – 1 गोल3. अभिमन्यु पाठक – 5 गोल

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...