Jharkhand

स्वच्छता अभियान 2024 को सफल बनाने को लेकर डाक कर्मियों की गोष्ठी आयोजित

Share
Share
Khabar365news


डाक विभाग द्वारा कॉलेज मोड़ उप डाकघर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता एक्शन प्लान 2024 कार्य योजना को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में ब्रजेश कुमार पासवान, सहायक डाक अधीक्षक, हजारीबाग ने सेंट्रल सब डिवीजन के उप डाकघर व शाखा डाकघर के डाकपाल, बीपीएम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अपने कार्यालय में नियमित रूप से साफ-सफाई रखें। साथ ही डाकघर परिसर समेत आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें। ग्राहकों के लिये स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था रखें। उन्होंने आगे कहा कि साफ-सफाई से संबंधित प्रत्येक डाकघर में त्रैमासिक कार्य योजना तैयार करें। साथ ही डाकघर में कागजातों का रख-रखाव सही तरीके से किया जाए। उन्होंने डाक कर्मियों से अपील किया कि समाज को स्वच्छ रखने में डाक विभाग अपना पूर्ण सहयोग करें। इसकी शुरूआत अपने कार्यालय से करें। उन्होंने उपभोक्ताओं को हर सुविधा मुहैया कराने व उन्हें डाक विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की पूर्ण जानकारी देने की बात कही। जिससे उपभोक्ता इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सके। वहीं मौके पर उप डाकपाल नंदन कुमार, केडी सिंह, राज सेठी, अभय लकड़ा, रामाश्रय प्रसाद, सिकन्दर कुशवाहा, डाक सहायक पंकज कुमार, रामकुमार शर्मा, पोस्टमैन दिलीप कुमार, शाखा डाकपाल राजीव रंजन मिश्र, दामोदर यादव, संजीत यादव, बेबी कुमारी, जितेन्द्र कुमार, रेखा देवी, अविनाश हेम्ब्रम सहित काफी संख्या में कर्मी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, अरहर की खेत से मिली लाश

Khabar365newsगढ़वा जिले के रामकांडा थानाक्षेत्र अंतर्गत कसमार गांव से एक दिल दहला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड विधानसभा में 1,58,560 करोड़ का बजट पेश, 9 फीसदी की वृद्धि

Khabar365newsझारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,58,560 करोड़ रुपये का...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची विश्वविद्यालय में अवैध कब्जाधारियों पर सख्ती, स्टाफ क्वार्टर खाली करने का अल्ट

Khabar365newsरांची यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मोरहाबादी स्थित स्टाफ क्वार्टर में रह रहे कर्मचारियों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बजट 2026: हेल्थ सेक्टर को 8 हजार करोड़, कैंसर रोकथाम के लिए 200 करोड़ का प्रावधान

Khabar365newsझारखंड के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बजट पेश करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र...