BreakingJharkhandRanchi

रांची के द किडनी क्लीनिक एंड आनंद न्यूरो हॉस्पिटल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग  

Share
Share
Khabar365news

रांची: राजधानी के बरियातू रोड से बूटी मोड़ जाने वाली सड़क पर स्थित द किडनी क्लीनिक एंड आनंद न्यूरो हॉस्पिटल के पास उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब शॉर्ट सर्किट से अचानक पूरे मार्केट कॉम्प्लेक्स में आग लग गयी. आग की लपटें देखते ही अस्पताल में इलाज कराने आये मरीज इधर-उधर भागने लगे. अस्पताल में तैनात कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की लेकिन आग की लपटें धीरे-धीरे बढ़ने लगीं. चिलचिलाती धूप और गर्मी के कारण आग की लपटें और भी तेज हो गईं. स्थानीय लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग लगातार बढ़ती जा रही थी. फिर इस मार्केट कॉम्प्लेक्स में संचालित कार वॉशिंग सेंटर के पानी से आग को बुझाया गया. वाशिंग सेंटर में काम करने वाले रमन कुमार ने बताया कि आज आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पांच मिनट के अंदर पहली मंजिल की सारी वायरिंग जलकर राख हो गयी. हालांकि जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आग इतनी तेज थी कि अगर स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास नहीं किया होता तो आग भीषण रूप ले लेती. जिससे जान-माल के साथ-साथ कई अन्य नुकसान भी हो सकते थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...