Home Uncategorized विद्यार्थियों के बीच विश्व मलेरिया दिवस जागरूकता का आयोजन
Uncategorized

विद्यार्थियों के बीच विश्व मलेरिया दिवस जागरूकता का आयोजन

Share
Share

हजारीबाग: आयुष्मान आरोग्यम मंदिर, दरिया इचाक के कर्मचारियों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पदाधिकारी के द्वारा विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन ईचाक प्रखंड के मध्य विद्यालय दरिया में किया गया । जागरूकता कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश रजक के द्वारा किया गया । कर्मचारी व पदाधिकारी के द्वारा मलेरिया के साथ साथ अन्य वाहक जनित रोगों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यक्रम के दौरान मच्छर से होने वाले बीमारियों के रोकथाम बचाव का तरीका बीमारी के लक्षण के बारे में बताया गया। लोगों से अपील करते हुए कहा कि मच्छर से मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसे बीमारी होते है। जिसे मलेरिया का ही सम्पूर्ण इलाज हो पाता है बाकी चार बीमारियों का सही तरह से इलाज उपलब्ध नहीं है। इनसे बचाव ही उपाय है। आस पास जल जमाव नही होने दे, जब भी सोये मच्छरदानी के अंदर ही सोये, शाम में खिड़की दरवाजा बंद कर रखे, मच्छर को भागने के लिए करंज नीम तुलसी लिपटाश के पत्तों और गोबर का गोइथा का धुवां करे, ये काफी कारगर है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की अध्यक्ष अनु देवी, विजय मेहता, सी एच ओ इंदु कुमारी , एएनएम सहिया सरिता देवी एवं विद्यालय के शिक्षक व 60 प्रतिभागी सम्मिलित हुए।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

गुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

हजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...