Jharkhand

मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी तेज

Share
Share
Khabar365news

रांची : मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी तेज हो गई है. पंडाल, झांकी का निर्माण चल रहा है. मंगलवार को जवानों ने परेड का रिहर्सल भी किया, इसकी शुरूआत रविवार से हो गई हैं. मुख्य स्टेज के पास जवानों ने सुबह में दो घंटे तक परेड का रिहर्सल किया. इस बार परेड में भारतीय सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल की टुकड़ी भी भाग लेगी. इस बार पश्चिम बंगाल पुलिस की बटालियन गणतंत्र दिवस परेड की गेस्ट बटालियन बनी है. इसके अलावा कुल 13 बटालियन गणतंत्र दिवस समारोह में होने वाले भव्य

दो दिन बंद रहेंगी मोरहाबादी मैदान की दुकानें गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह मोरहाबादी मैदान में होगा. इस दौरान शहर के चौक-चौराहों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया जायेगा. इसे देखते हुए नगर निगम द्वारा शहर के सभी चौक-चौराहों की सफाई का आदेश दिया गया है. साथ ही गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को देखते हुए मोरहाबादी मैदान में लगने वाले सभी ठेला, खोमचा को 24 जनवरी से ही बंद रखने का आदेश दिया गया है. 26 को बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें जारी आदेश में 26 जनवरी को शहर के सभी वधशाला, मांस व मछली की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. कहा गया है कि इस दिन मांस-मछली की बिक्री करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जायेगी

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

आज तय होगा धनबाद का मेयर कौन, सस्पेंस में बीती पूरी रात

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए मतगणना शुक्रवार देर रात...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबिहारबोकारो

चास नगर निगम में फिर लहराया भोलू पासवान का परचम,

Khabar365newsचास नगर निगम के मेयर पद पर एक बार फिर भोलू पासवान...