Jharkhand

मधुपुर में चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, 20 लाख के जेवरात की चोरी

Share
Share
Khabar365news

देवघर : जिले के मधुपुर में पंच मंदिर रोड स्थित श्याम मंदिर और हनुमान मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है. चोर करीब 20 लाख के जेवरात ले उड़े. मंदिर के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर चोरों ने सोमवार की देर रात को घटना को अंजाम दिया. बताया जाता है कि चोरों ने खाटू वाले बाबा श्री श्याम व बजरंगबली की प्रतिमा के ऊपर लगे चांदी के मुकुट, छत्तर, तीर-धनुष और हार समेत कीमती आभूषणों की चोरी कर ली.

पुलिस को दी गई जानकारी मंदिर के पुजारी की करीब दो बजे रात में नींद खुली तो देखा कि मंदिर का दरवाजा खुला है और मूर्ति से जेवरात गायब हैं. इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को आवाज देकर जगाया. मंदिर के चारों तरफ खोजबीन की गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चला. घटना की सूचना पुजारी रामनरेश ने मंदिर प्रबंधन और पुलिस प्रशासन को दी. उन्होंने बताया कि लगभग 20 लाख रुपये के भगवान के चांदी की जेवरात की चोरी हो गई है. जानकारी मिलने के बाद मधुपुर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद पुलिस बल के साथ मंदिर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...