Jharkhand

प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान के लिए जागरूकता रथ रवाना

Share
Share
Khabar365news

उप विकास आयुक्त ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झण्डी

सद्दाम खान लोहरदगा ब्यूरो

जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निदेश पर 23 अगस्त से 10 सितंबर 2024 तक लोहरदगा जिला के चिन्हित 47 विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) वाले गांवों में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) चलाया जाएगा। इस अभियान की जानकारी हेतु आज समाहरणालय परिसर लोहरदगा से एक जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस जागरूकता रथ के जरिए आम जनों को इस अभियान की जानकारी दी जाएगी। जिला के 47 पीवीटीजी गांवों में लाभार्थी संतृप्त शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें आधार इनरोलमेंट व आधार कार्ड जारी करना, पीएम-जनधन के तहत बैंक खाते खोलना, सभी पात्र लाभार्थिंयो को आयुष्मान भारत कार्ड नामांकन (पीएम-जेएवाई), सभी पीवीटीजी को सामुदायिक प्रमाण-पत्र जारी करना, सिकल सेल रोग (एससीडी) और बुनियादी स्वास्थ्य मापदण्डों की जांच, वनाधिकार अधिनियम अंतर्गत मान्यता देना और उसके अनुसार वन पट्टा जारी करना के साथ-साथ छात्रवृत्ति योजना का लाभ देना, किसान क्रेडिट कार्ड, सामान्य निधि, एएससीडी मरीजों के लिए योजना आदि का लाभ दिये जाने का कार्य किया जाएगा। सितंबर माह में मेगा राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रस्तावित जिसमें जिला स्तर व राज्य में भी कार्यक्रम होेंगे।आज रथ रवाना के समय आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...