HazaribaghJharkhand

सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल क्षेत्र में छात्र-छात्राओं की समस्या

Share
Share
Khabar365news

सरकारी विद्यालय की समस्या को लेकर वरीय अधिकारी को सोंपा ज्ञापन: मुखिया सुनीता देवी

हजारीबाग: ईचाक प्रखंड क्षेत्र के डाढ़ा पंचायत अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांव में 9 सरकारी विद्यालय संचालित है। जहां आज भी कई मूलभूत सुविधा अध्यनरत छात्र-छात्राओं को नहीं मिल पा रहा है । कई विद्यालय के भवन झज्जर है, तो कई विद्यालय में सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से चार दिवारी की कमी है, इसके साथ ही आदिवासी बहुल सुदूरवर्ती क्षेत्र में संचालित सरकारी विद्यालय में शिक्षक की भी कमी देखी जा रही है। इन सब समस्याओं को लेकर ग्राम पंचायत डाढ़ा की मुखिया सुनीता देवी व मुखिया प्रतिनिधि दयानंद कुमार मेहता ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया और इन सब समस्या एंव कमियों को लेकर आज हजारीबाग के उपविकास आयुक्त इश्तियाक अहमद से मुलाकात की और उन्हे समस्याओं से अवगत कराते हुएज्ञापन भी सोंपे है। मुखिया सुनीता देवी ने कहा कि हमारा पंचायत काफी सुदूरवर्ती क्षेत्र में आता है और यहां अधिकतर बच्चे आदिवासी बहुत क्षेत्र से पढ़ाई करने के लिए सरकारी विद्यालय तक पहुंचाते हैं। समस्या की जानकारी मिली और निरीक्षण करते हुए हमने समस्या से जुड़ी जानकारी और ज्ञापन उप विकास आयुक्त और जिला शिक्षा अधीक्षक को दिया है। भरोसा है कि वरीय पदाधिकारी इन सब समस्याओं का संज्ञान लेते हुए विद्यालय का निरीक्षण करेंगे और शीघ्र ही विद्यालय में हो रही समस्याओं पर निराकरण करेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...