Hazaribagh

महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री अम्बा प्रसाद का बड़कागांव क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान

Share
Share
Khabar365news

हर वर्ग के विकास और सेवा के लिए समर्पण का संकल्प

बड़कागांव– महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री अम्बा प्रसाद ने बड़कागांव प्रखंड के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाते हुए प्रखंड क्षेत्र के हरली, नयाटांड़, बिश्रामपुर, पिपराडीह, कुम्हरडीहा, तलसवार, पतरा, आंगों, अंबाटोला, बरतुआ,पोटंगा उरीमारी, गरसुला में कांग्रेस के पक्ष में मतदान के लिए लोगों से अपील की। अपने संवाद के दौरान उन्होंने अपने पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने हर वर्ग के हित में काम किया है और क्षेत्र की सेवा के प्रति समर्पित रही हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी अम्बा प्रसाद ने कहा, “मैंने हमेशा आपके विश्वास को प्राथमिकता दी है और इसी विश्वास के साथ हर वर्ग—किसान, मजदूर, युवा, महिला, व्यापारी—के विकास और उनके उत्थान के लिए कार्य किया है। सेवा का यह संकल्प और आपके लिए मेरा समर्पण भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा।”

इस जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों का भारी समर्थन देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अम्बा प्रसाद का स्वागत किया और उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। जनता ने उनके पिछले कार्यकाल की सराहना करते हुए कांग्रेस के प्रति अपना विश्वास दोहराया।

अम्बा प्रसाद ने इस जनसमर्थन के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपकी सहभागिता ही हमारी ताकत है, और इसी विश्वास के साथ हम क्षेत्र के विकास की ओर आगे बढ़ेंगे।इस अभियान में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महागठबंधन के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

BreakingHazaribaghindia

पूर्व मंत्री के बयान पर JMM महिला सेल की जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Khabar365newsहजारीबाग: सदर अंचल के हुरहुरु स्थित खासमहल जमीन विवाद को लेकर पूर्व...

Hazaribagh

जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

Khabar365news हजारीबाग: .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस के अवसर पर...