BreakingNationalODISHA

पुरी रथ यात्रा में भगदड़ से मचा हड़कंप, 2 महिला समेत 3 श्रद्धालुओं की मौत

Share
Share
Khabar365news

पुरी : पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा के दौरान रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह करीब 4:30 बजे श्री गुंडिचा मंदिर के पास भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कम से कम 10 लोग घायल हो गए। मृतकों में 2 महिलाएं- प्रभाती दास, बसंती साहू और 70 वर्षीय प्रेमकांत मोहंती शामिल हैं। तीनों खुरदा जिले के निवासी थे और रथ यात्रा के दर्शन के लिए पुरी आए थे।

भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथों को मंदिर से गुंडिचा मंदिर की ओर ले जाया जा रहा था। गुंडिचा मंदिर के पास भारी भीड़ जमा हो गई थी। इसी दौरान कुछ लोग रथ को छूने की कोशिश में गिर पड़े, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। भीड़ में धक्का-मुक्की के कारण कई लोग घायल हो गए, और 3 की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त घटनास्थल पर एंबुलेंस मौजूद नहीं थी, जिससे स्थानीय लोगों ने घायलों को खुद अस्पताल पहुंचाया। हालांकि बाद में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

बता दें कि भगवान जगन्नाथ के दर्शन को लेकर हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ पुरी में उमड़ी है। रथों को श्री गुंडिचा मंदिर के सामने रखा गया है और रविवार को औपचारिक शोभायात्रा के बाद देवताओं को मंदिर के अंदर ले जाया जाएगा। शनिवार को भी गर्मी और उमस के कारण 600 से ज्यादा लोग बीमार हो गए थे। इनमें से कई बेहोश हो गए और कई को धक्का-मुक्की में चोटें आईं। पुरी के विभिन्न अस्पतालों में इनका इलाज किया गया। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

मेले से लौट रहे विवाहित से सामूहिक दुष्कर्म पांच आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsपाकुड़ जिले में फिर से एक बार गैंगरेप सामने आए लिट्टीपाड़ा थाना...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चाईबासा में पत्थर से कूचकर हत्या से सनसनी नियुक्ति पत्र का इंतज़ार 

Khabar365newsपश्चिमी सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2009 के संकल्प के मुताबिक तय हो शिक्षकों की सैलरी, 12 हफ्ते का दिया समय 

Khabar365newsझारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जयराम महतो JSCA में आम दर्शकों की तरह देख रहे मैच

Khabar365newsलाल घेरे में दिख रहे यह शख्स कोई आम इंसान नहीं है...