JharkhandpatratupatratuRamgarhRanchi

मुख्यमंत्री से पी वी यू एन एल के सीईओ की भेंट , परियोजना प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पी वी यू एन एल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्री ए. के. सहगल ने मुख्यमंत्री आवास पर झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से भेंट की। इस अवसर पर श्री सहगल ने राज्य सरकार द्वारा पी वी यू एन एल परियोजना को निरंतर प्रदान किए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

भेंट के दौरान श्री सहगल ने मुख्यमंत्री को परियोजना की प्रगति से अवगत कराते हुए यूनिट-1 के वाणिज्यिक परिचालन (COD) की जानकारी दी। साथ ही, पावर स्टेशन से संबंधित महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं चुनौतियों तथा बनहाडीह कोयला खनन परियोजना की प्रगति और प्रमुख मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने दोनों परियोजनाओं के लिए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा निकट भविष्य में पी वी यू एन एल पावर प्लांट का भ्रमण करने की अपनी सहमति भी व्यक्त की। बैठक के दौरान स्थानीय समुदाय विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण एवं क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।

यह भेंट पी वी यू एन एल और राज्य सरकार के बीच समन्वय को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी, जिससे परियोजनाओं के समयबद्ध एवं सफल क्रियान्वयन को गति मिलेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...