झारखंडब्रेकिंग

कचहरी इलाके में गंदगी का ढेर, नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

Share
Share
Khabar365news

रांची : राजधानी रांची में नगर निगम से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित कचहरी के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है. यहां दिनभर हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन सफाई की बदहाल स्थिति ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है. नालियों से उठती बदबू और हर जगह फैला कचरा नगर निगम की लापरवाही को उजागर कर रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां एक सार्वजनिक शौचालय भी बनाया गया है, लेकिन सफाई के अभाव में यह समस्या का कारण बन गया है. आसपास के लोग इस शौचालय से उठने वाली दुर्गंध से काफी परेशान हैं. सफाई व्यवस्था केवल कागजों तक ही सीमित नजर आ रही है.

मच्छरों और बीमारियों का बढ़ता खतरा लोगों का कहना है कि गंदगी और नालियों की बदबू के कारण मच्छरों और मक्खियों की संख्या बढ़ गई है. जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है. स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने नगर निगम से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है. अब देखना यह होगा कि नगर निगम इस समस्या को गंभीरता से लेता है या नहीं, या फिर लोग यूं ही गंदगी और बदबू से जूझते रहेंगे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Jharkhandझारखंड

वरिष्ठ मंत्रियों की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता : प्रदीप सिन्हा 

Khabar365newsभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने प्रदेश कार्यालय में...