झारखंडब्रेकिंग

जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला

Share
Share
Khabar365news

मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराइकेला थाना क्षेत्र के समठा में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला. घटना रविवार रात की बताई जाती है. मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात गांव में जंगली हाथी आ धमका. हाथी ने काडु जोजो के झोपडीनुमा घर पर हमला कर दिया. उस समय काडु जोजो परिजनों के साथ सोया हुआ था. हाथी ने काडु जोजो को अपने सूंड़ में लपेट कर उठाकर पटक पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पत्नी व बच्चों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई. घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार को क्षेत्र के वनरक्षी बासुदेव मिंज समठा गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली. साथ ही वन विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल 25 हजार रुपए की सहायता दी गई. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Jharkhandझारखंड

वरिष्ठ मंत्रियों की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता : प्रदीप सिन्हा 

Khabar365newsभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने प्रदेश कार्यालय में...