विष्णुगढ़:बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जेई सुधीर बाणडो विद्युत कनीय अभियंता,एसडीओ अरविंद कुमार सहायक अभियंता के नेतृत्व में बिजली चोरी की रोकथाम हेतु एक छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमे विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।वही अवैध बिजली की चोरी करते दस लोग पाए गए, जिसको लेकर जेई सुधीर बाणडो विद्युत कनीय अभियंता ने मंगलवार को विष्णुगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में बिजली चोरी का आरोप नउवाडीह,बराई बनासो,विष्णुगढ़ के किशोर कुमार मंडल पिता स्व. बबूनी महतो, राजेंद्र कुमार महतो पिता करम महतो, विवेक कुमार गुप्ता पिता स्व.चंद्र साव, जितेंद्र शर्मा पिता स्व. छात्रु मिस्त्री, विशेश्वर प्रसाद पिता पोखन महतो, बालमुकुंद प्रसाद पिता त्रिभुवन प्रसाद, राजू कुमार सिंह पिता गणेश सिंह, इन्दो सिंह पिता लेदन सिंह, सुशीला देवी पति ब्रजकिशोर प्रसाद, प्रयाग मंडल पिता स्व. महादेव मंडल इन लोगों को अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए,रंगेहाथ पकड़ा गया है।विष्णुगढ़ थाने में उपरोक्त सभी अभियुक्तो पर भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 के धारा संख्या 135/138 के तहत आवेदन के आधार पर प्राथमिक दर्ज किया गया है।इस छापेमारी दल में विशेष रूप से जेई सुधीर बाणडो विद्युत कनीय अभियंता,एसडीओ अरविंद कुमार सहायक अभियंता, राकेश कुमार, मो. अब्बास, मो. इब्राहिम नागेश्वर साव एवं अन्य विद्युत कर्मी भी शामिल थे।
Leave a comment