Home Jharkhand *उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक*
Jharkhand

*उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: गुरुवार को उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी ली गई जिसके उपरांत उपायुक्त ने विगत एक माह में अवैध खनन अथवा परिवहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली। अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक सुनिश्चित करने के मद्देनजर बैठक के दौरान उपायुक्त ने सीसीएल सहित अन्य एजेंसियों के महाप्रबंधकों, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को उनके उनके क्षेत्र में अवैध मुहानों को चिन्हित कर उन्हें अच्छी तरह से बंद कराने का निर्देश दिया।**बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को वन भूमि एवं गैरमजरूआ सहित अन्य सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध खनन, ईट भट्टों का संचालन न होने देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उपायुक्त ने वर्तमान में गैरमजरूआ सहित अन्य सरकारी जमीनों पर चल रही अवैध गतिविधियों को चिन्हित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।**बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को उनके उनके क्षेत्र में संचालित कारखाने में 24×7 सीसीटीवी कैमरों का चलना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया वहीं उपायुक्त ने औचक रूप से कारखानों की जांच कर किसी प्रकार की अवैध गतिविधि के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।**बैठक के दौरान उपायुक्त ने अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही बिजली पर रोक के मद्देनजर स्थलों को चिन्हित कर अवैध रूप में इस्तेमाल किए जा रहे हैं विद्युत ट्रांसफार्मरों को हटाने का निर्देश दिया वहीं उपायुक्त ने जिले में वर्तमान में संचालित चेक नाकों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को रेलवे/निजी साइडिंग पर विशेष ध्यान देने एवं किसी भी तरह का अवैध परिवहन अथवा गतिविधि संचालित नहीं होने देने का निर्देश दिया।**बैठक के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त सह अपर समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़, जिला खनन पदाधिकारी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों, विभिन्न एजेंसियों के महाप्रबंधकों/ प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...