Jharkhand

राँची। कांके थाना क्षेत्र में रिंगरोड के पास रविवार देर शाम एक चलती कार में अचानक आग लग गई।

Share
Share
Khabar365news

रांची : आग लगने से कार पूरी तरह से जल गई है। वहीं कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर आ गए इस वजह से एक बड़ा हादसा टल गया और कोई हताहत नहीं हुआ।

राजधानी रांची के कांके रिंग रोड के पास रविवार देर शाम एक चलती कार में अचानक आग लग गई. इस हादसे में कार पूरी तरह से जल कर खाक हो गई. हालांकि राहत वाली बात ये रही कि समय रहते कार में सवार सभी लोग बाहर आ गए. इस वजह से एक बड़ा हादसा टल गया और कोई हताहत नहीं हुआ.



क्या है पूरा मामला

कांके थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि कांके रिंग रोड के पास एक अनियंत्रित कार सड़क से खेत मे उतर गई, जिसके बाद उसमे आग लग गई. आग की जानकारी जैसे ही उसमें बैठे लोगों को लगी पहले तो उन्होंने बुझाने की कोशिश की. लेकिन उन्हें जैसे ही लगा कि आग तेजी से फैल रहा है वे समय रहते कार उतर गए और कार से दूर हो गई. यही वजह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. मामले की सूचना मिलते ही दमकल का एक वाहन मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक कार को काफी नुकसान हो चुका था.

पहले आई थी ट्रक से टक्कर की बात

इससे पूर्व स्थानीय लोगों के द्वारा यह सूचना दी गई थी की कार की टक्कर किसी ट्रक से हुई थी, जिसके बाद कार में आग लग गई. हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है. फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी. माना जा रहा है कि कार में शॉट सर्किट से आग लगी होगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...