Jharkhand

Ranchi: कला हमारे जीवन का अभिन्न हिस्साः राज्यपाल

Share
Share
Khabar365news

Ranchiरांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि कला हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है. चित्रकला के माध्यम से बच्चे अपने विचारों, भावनाओं और कल्पनाओं को व्यक्त करते हैं. इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों ने अपनी अद्वितीय रचनात्मकता और प्रतिभा का परिचय दिया है. वे शनिवार को “परीक्षा पे चर्चा 2025” के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए टेंडर हार्ट सेकेंडरी स्कूल, रांची में आयोजित “आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता” के पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य

अतिथि बोल रहे थे. बच्चों को किया प्रोत्साहित “आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता” के पुरस्कार वितरण समारोह में बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उनकी सृजनात्मक क्षमता को निखारने में सहायक होती हैं. सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. उनका संदेश था कि प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल विजेता बनना नहीं है, बल्कि इसमें भाग लेना और सीखना अधिक महत्वपूर्ण है. राज्यपाल ने इस आयोजन के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की सक्रिय भूमिका की सराहना की.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...