रांची | सदर सीओ को एसीबी ने घुस लेते गिरफ्तार किया| रांची ACB की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची सदर के सर्किल ऑफिसर (CO) मुंशी राम को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम उन्हें अपने मुख्यालय लेकर आई, जहां पूछताछ की जा रही है। ACB की इस कार्रवाई ने सरकारी विभागों में हड़कंप मचा दिया है। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Leave a comment