JharkhandRanchi

Ranchi: यौन शोषण के आरोपी पूर्व DDC को अग्रिम बेल देने से रांची सिविल कोर्ट का इनकार

Share
Share
Khabar365news

Ranchi रांची : रांची सिविल कोर्ट ने शादी का झांसा देकर महिला का 16 साल तक यौन शोषण करने के आरोपी सेवानिवृत्त डीडीसी अरविंद कुमार चौधरी को राहत देने से इनकार कर दिया है. सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त मनीष रंजन की कोर्ट ने अरविंद कुमार चौधरी की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया. साथ ही कोर्ट ने उनके बेटे मनीष आनंद की अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी. जिससे दोनों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. शादी का झांसा देकर महिला के साथ बनाया शारीरिक संबंध महिला की ओर से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शिशिर राज ने कोर्ट में पक्ष रखा. उन्होंने बताया कि महिला नामकुम की रहने वाली है. विधवा महिला और अरविंद कुमार चौधरी की मुलाकात वर्ष 2008 में नौकरी को लेकर हुई थी. नौकरी देने का वादा करते हुए पाकुड़ में तैनात अधिकारी अरविंद कुमार ने महिला को मिलने के लिए बुलाया. फिर एक होटल में ले जाकर उसका यौन शोषण किया. जब महिला ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उससे शादी करने का वादा किया. इस दौरान अरविंद कुमार ने अपने आपको कुंवारा बताया और महिला के संपर्क में रहा. लोहरदगा ट्रांसफर होने के बाद अरविंद कुमार ने फिर से महिला को बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद वर्ष 2012 में अरविंद कुमार डीडीसी पद से सेवानिवृत्त हो गये.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का 135वीं जयंती मनाई गई।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु । ग्राम पंचायत कटिया बस्ती...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने बाबा साहब को किया याद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...