Jharkhand

Ranchi News: जश्न की रात लोगों ने कितने करोड़ की शराब पी? सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे

Share
Share
Khabar365news

Ranchi News: नए साल के स्वागत के लिए 31 दिसंबर की रात रांची समेत पूरे राज्य में हर्ष और उल्लास से भरी रही। राज्य के लगभग सभी छोटे-बड़े होटलों में विशेष आयोजन किए गए। शराब से लेकर कबाब तक हर चीज की व्यवस्था थी।31 दिसंबर को जश्न की रात रांची में लोगों ने करीब 5.10 करोड़ की शराब गटक ली। पूरे राज्य में शराब बिक्री के आंकड़ों पर गौर करें तो महज एक रात में करीब 27 करोड़ रुपये की शराब बिकी है। बुधवार शाम तक विभाग को सभी जिलों से शराब बिक्री का हिसाब नहीं मिल पाया था। हिसाब मिलने के बाद इस आंकड़े में कुछ बदलाव हो सकता है।

सामान्य दिनों में राज्य में 10 से 12 करोड़ रुपये की शराब बिकती है। पूरे साल में सिर्फ दो मौकों पर शराब की बिक्री सबसे ज्यादा होती है। नए साल और होली के मौके पर शराब की बिक्री ज्यादा होती है। पिछले साल की तुलना में इस साल 31 दिसंबर को ज्यादा शराब बिकी है। पिछले साल 31 दिसंबर और एक जनवरी को करीब 45 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी। इस साल इन दो दिनों में शराब की बिक्री 55 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। शराब बिक्री का लेखा-जोखा रखने वाली कंपनी झारखंड बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के आयुक्त के सेवानिवृत्त होने और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के छुट्टी पर चले जाने के कारण बुधवार को शराब बिक्री के आंकड़े नहीं जुटाए जा सके। गुरुवार को विभाग सभी जिलों से इसका लेखा-जोखा लेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

विधायक रोशन लाल चौधरी ने परिवार संग किया महा रुद्राभिषेक, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातु । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्थानीय...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल, दो रिम्स रेफर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू और बासल थाना क्षेत्र में...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज ने सरैया टोला में हुए गौलीबारी की घटना की निंदा की।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज का केंद्रीय...