Jharkhand

Ranchi पुलिस ने दो हत्या अपराधियों को किया गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची पुलिस को नगड़ी इलाके में मंगलवार की रात हुए डबल मर्डर केस में सफलता मिली है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने दो अपराधियों को बुधवार की देर रात गिरफ्तार किया है. दोनों से पूछताछ चल रही है. हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. संभवत: पुलिस आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा कर सकती है. बुधराम के भाई ने सेना के जवान पर लगाया हत्या का आरोप

बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है. सूत्र के मुताबिक, मृतक बुधराम मुंडा के भाई ने सेना के जवान पर हत्या का आरोप लगाया है. उससे जमीन बेचने के एवज में रुपये लिए थे. लेकिन मृतक बुधराम मुंडा जमीन बेचने में अड़चन डाल रहा था. इसको लेकर कई महीनों से विवाद चल रहा था. इसी बीच जवान और उसके साथियों ने बुधराम मुंडा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और बीते मंगलवार की रात मौका देखकर अपराधियों ने बुधराम मुंडा को गोली मार दी. बुधराम के रिश्ते में लगने वाले भतीजे मनोज कच्छप ने गोली मारते जवान और उसके साथियों को पहचान लिया था. इसलिए अपराधियों ने उसे भी गोली मार दी.

हत्या के बाद लोगों में काफी आक्रोश स्थानीय लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद शव के साथ बुधवार देर रात तक सड़क जाम कर रखा था, जिससे गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गयी थी. देर रात वरीय अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटा था. स्कूटी सवार दो अपराधियों ने मारी थी चाचा भतीजे को गोली बता दें कि मंगलवार की रात करीब नौ बजे स्कूटी सवार दो अपराधियों ने नगड़ी थाना क्षेत्र के कतरपा गांव में बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी. दोनों चाचा-भतीजा थे. वहीं एक व्यक्ति बाल बाल बच गया था. अब तक की जांच के अनुसार, जमीन विवाद के चलते दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अग्निवीर भर्ती 2027 नोटिफिकेशन जारी – ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल तक

Khabar365newsअग्निवीर भर्ती भारत सरकार की भारतीय रक्षा मंत्रालय द्वारा 14 जून 2022...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

18 फरवरी से झारखंड विधानसभा का सत्र, 24 को पेश होगा बजट

Khabar365newsझारखंड की राजनीति में हलचल तेज होने वाली है। झारखंड विधानसभा का...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में डबल मर्डर : शिक्षक के माता-पिता की निर्मम हत्या, गांव में सनसनी

Khabar365newsहजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के बाबू पारा गांव निवासी शिक्षक रामविलास दास...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

मिहिजाम में भीषण आग: हजारों प्लास्टिक कंटेनर जले, दो वाहन राख

Khabar365newsजामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत हटिया हांडीपाड़ा में रविवार शाम...