Jharkhand

अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बालू लदे आठ ट्रैक्टर जब्त

Share
Share
Khabar365news

पलामू : पलामू के सदर एसडीएम सुलोचना मीना और सदर सीओ अमरदीप बल्होत्रा ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी करवाई की है. सदर एसडीएम और सीओ ने देर रात सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया से अवैध बालू लदे आठ ट्रैक्टर जब्त किये हैं. जब्त ट्रैक्टर को सदर थाना को सुपुर्द कर दिया गया है. पुलिस ट्रैक्टर के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर रही है. गाड़ी के मालिकों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई इस संबंध में सदर एसडीएम सुलोचना मीणा ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि सदर थाना क्षेत्र में अवैध बालू की ढुलाई हो रही है. इसी के आधार पर पलामू डीसी शशि रंजन के निर्देश पर छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान देर रात सुआ कौड़ियां से आठ अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किये गये. गाड़ी के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है. सदर एसडीएम निडर होकर करते हैं बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई बता दें कि सदर एसडीएम सुलोचना मीणा निडर होकर अकेले देर रात कभी कार तो कभी बाइक से क्षेत्र में निकलकर बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने चैनपुर और पड़वा थाना क्षेत्र से भी कई ट्रैक्टर जब्त किये थे. जिसके बाद से बालू माफियाओं में खौफ का माहौल बना हुआ है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...