JharkhandRanchi

Ranchi: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विहिप का पैदल मार्च

Share
Share
Khabar365news

Ranchi रांची : हिंदू सनातन धर्म के सैकड़ों लोगों ने गुरुवार को बापु वाटिका से पैदल मार्च शुरू किया. सभी पैदल मार्च करते हुए रेडियम रोड होते हुए जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे. यहां पर उपायुक्त कार्यालय को हिंदू पर हो रहे हमले को रोकने का लिए आवेदन सौंपा गया. लोगों ने कहा कि बंगलादेश में रहने वाले स्थानीय हिंदू को सुरक्षा प्रदान किया जाए. उन्होंने कहा कि अल्प संख्यक हिंदू समाज पर बंगलादेश पर हमला किया जा रहा है. उनके मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है. पुरोहित पर गलत आरोप लगाकर उन पर अत्याचार किया जा रहा है. इसे जल्द रोका जाना चाहिए.बांग्लादेश में सैनिक उतारकर सबक सिखाने की जरूरत विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय मंत्री बिहार झारखंड के बिरेंद्र बिमल ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न की घटना हो रही है. यह भारत की भूमि रही है. बंगलादेश का इतिहास भारत का इतिहास रहा है. इन्हें बनाने में भारत की भूमिका है. झारखंड के बलिदानी वीर अल्बर्ट एक्का बंगलादेश के निर्माण में शहीद हुए थे. आज बंगलादेश में हिंदूओं पर अत्याचार किया जा रहा है. भारत का एक सौ दस करोड़ हिंदू समाज आक्रोशित और आंदोलित है. बंगलादेश भारत के तीन छोर से घिरा हुआ है अगर उन्हें लगता है कि बंगलादेश के हिंदूओं पर अत्याचार करके बच जाएगा तो उसका भूल साबित होने वाला है. बंगलादेश भारत की पावन भूमि है. बंगलादेश माता धाकेशरी की भूमि है. वहां से भारत सेवा आश्रम के निर्माता स्वामी परवानंद बंगलादेश से ही निकले थे. मतुवा समाज आज बंगलादेश का एक बहुत बड़ा हिंदू समाज है. उसके संस्थापक स्वामी हरीशचंद्र बंगलादेश के थे. ऐसी पावन भूमि पर अत्याचार आज भारत में हिंदू समाज को कष्ट दे रहा है. यहां पर आक्रोश बढ़ रहा है. विश्व के हिंदू समाज बंगलादेश में हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए एक होने की जरूरत है हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार बंद हो प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि भारत से पानी, खाद्य सामग्री पर रोक लगाना चाहिए. ताकि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को जल्द रोका जा सकता है. मौके पर उतम यादव, भैरो सिंह, राजीव कुमार बिटु, मिथलेशर मिश्र, बिरेंद्र सिन्हा, धीरज सिंह, सुजित कुमार सिंह, अशोक पुरोहित, विष्णु जालान, किशन साबु, अमन पुरोहित, धीरेंद्र कुमार व मुनचु राय समेत अन्य शामिल थे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...