BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत; राहगीर घायल, धनबाद रेफर

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ईदगाह मोड़ पर बुधवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आपसी रंजिश को लेकर फायरिंग की गई। इस सनसनीखेज घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलाने वाले युवक का निशाना किसी अन्य व्यक्ति पर था, लेकिन दुर्भाग्यवश ईदगाह मोड़ पर चप्पल की दुकान चला रहे इरशाद अंसारी (पिता – शमसुद्दीन अंसारी) को गर्दन में गोली लग गई। घटना में करीब चार राउंड फायरिंग की बात सामने आ रही है।

घायल इरशाद अंसारी को तत्काल इलाज के लिए पहले मधुपुर ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही करमाटांड़ पुलिस मौके पर पहुंची और वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
यह पूरी वारदात बुधवार शाम की बताई जा रही है। फायरिंग के बाद ईदगाह मोड़ और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2026 का समापन समारोह संपन्न

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीवीयूएनएल में 11 मार्च 2026 को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JSBC चुनाव : पाकुड़ में शांतिपूर्ण मतदान, 170 अधिवक्ताओं ने किया वोटिंग

Khabar365newsझारखंड स्टेट बार काउंसिल (JSBC) के सदस्यों के चुनाव के लिए गुरुवार...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बच्चों से भरी सवारी गाड़ी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के तिसरी- पलमरुआ मुख्य मार्ग नैयाडीह...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

हॉस्टल में पंखे से झूलते मिला LLB छात्रा की शव,

Khabar365newsबिहार के रोहतास जिले से LLB के पांचवें सेमेस्टर की छात्रा गुरुवार...