झारखंड

सड़क दुर्घटना में REO के सहायक अभियंता घायल

Share
Share
Khabar365news

लातेहार : ग्रामीण कार्य विभाग (आरइओ) के सहायक अभियंता सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये. यह हादसा रांची-मेदिनीनगर नेशनल हाइवे (एनएच) 75 में मंगलवार की सुबह हुआ. लातेहार सदर अस्‍पताल मे सहायक अभियंता का प्राथमिक इलाज किया गया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. इस सड़क हादसे में दूसरे कार में सवार एक महिला समेत चार लोग भी घायल हुए हैं. कार्यालय जाने के दौरान दूसरी गाड़ी से हुई

जानकारी के अनुसार, ग्रामीण कार्य विभाग में सहायक अभियंता परितोष राज केरकेट्टा अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से पलामू अपने विभागीय कार्यालय जा रहे थे. इसी दौरान गढ़वा से चार लोग एक कार से रांची की ओर जा रहे थे. चंदवा के सिकनी गांव के पास दोनों गाड़ियों की सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद, स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया गया. यहां डॉ. सुदामा राम की देखरेख में उनका प्राथमिक उपचार किया गया. गंभीर रूप से घायल सहायक अभियंता को रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं घायल महिला धर्म किशोरी खतरे से बाहर है, जबकि उनके साथ बैठे अन्य तीन लोगों को हल्की चोटें आयी हैं

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में दिनदहाड़े 32 लाख के गहने चोरी, बंद घर बना निशाना

Khabar365newsबोकारो जिले में सुरक्षित मानी जाने वाली एलआईसी कॉलोनी में दिन के...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातु बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शोभायात्रा में हुए शामिल।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के कटिया पंचायत के कटिया...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नगर अध्यक्ष प्रत्याशी आशा गुप्ता ने जारी किया ‘विकसित जामताड़ा’ संकल्प पत्र

Khabar365newsनगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम के पैतृक गांव नेमरा में धक्कामार 108 एम्बुलेंस ने ली महिला की जान,

Khabar365newsझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में स्वास्थ्य व्यवस्था...