मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली विधि-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक स्थगित

---Advertisement---
Khabar365news

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज मंगलवार को दोपहर 2 बजे राज्य की विधि-व्यवस्था को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक करने वाले थे। लेकिन इसे स्थगित कर दिया है। बता दें कि यह बैठक राजधानी रांची के प्रोजेक्ट भवन में आयोजित होने वाली थी, जिसमें राज्य स्तर के तमाम आला अधिकारी शामिल होने वाले थे। बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी, गृह सचिव वंदना डाडेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद होने वाले थे। वहीं सभी जिलों के उपायुक्त और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक से जुड़ने वाले थे। बैठक में राज्य में बढ़ते अपराध, साइबर क्राइम, अवैध हथियारों की तस्करी, घुसपैठ, महिलाओं और दलितों पर अत्याचार, भूमि विवाद, मॉब लिंचिंग, खास लोगों की सुरक्षा, अदालतों की सुरक्षा, सांप्रदायिक तनाव, एसिड अटैक, अवैध खनन, शराब और लॉटरी जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा होने वाली थी। लेकिन किसी कारण से इसे स्थगित कर दिया गया है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply