CrimeJharkhandLATEHAR

पलामू : टाटा जम्मूतवी एक्सप्रेस में डकैती

Share
Share
Khabar365news

पलामू –लातेहार के छिपादोहर और बरवाडीह स्टेशन के बीच संबलपुर से दिल्ली जा रही टाटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस में डकैतों ने धावा बोल दिया. 8 से 10 की संख्या में आये डकैतों ने 18309 ट्रेन संख्या के S9 बोगी में यात्रियों के साथ लाठी-डंडे और बंदूक की बट से मारपीट की. डकैतों ने यात्रियों को डराने के लिए ट्रेन में हवाई फायरिंग भी की. इस घटना में 8 से 10 यात्रियों के घायल होने की भी सूचना है. वारदात के बाद जब ट्रेन डाल्टनगंज स्टेशन पहुंची तो यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. घायल यात्रियों का डाल्टनगंज स्टेशन पर इलाज किया गया. इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि लातेहार स्टेशन से करीब 8-10 की संख्या में डकैत चढ़े थे. ट्रेन जब छिपादोहर स्टेशन पहुंची तो डकैतों ने हवाई फायरिंग की और यात्रियों के साथ लाठी-डंडे, धारदार हथियार और बंदूक की बट से मारपीट करने लगे. इस मारपीट में करीब 8 से 10 यात्री घायल हो गये. इसके बाद डकैत गहने, पैसे और कई सामान लूट कर बरवाडीह स्टेशन से पहले ट्रेन को रोककर उतर गये. जब ट्रेन डाल्टनगंज स्टेशन पहुंची तो यात्रियों ने रेल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जतायी और जमकर हंगामा किया. उन्होंने रेल सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किये.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...