CrimeRanchi

केरल की महिला से 1.12 करोड़ ठगी मामले में रांची से 4 अपराधी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

 रांची | केरल के एर्नाकुलम की महिला शोभा मेनन से साइबर अपराधियों ने डेढ़ करोड़ की लॉटरी निकलने के नाम पर एक करोड़ 12 लाख रुपये एक साल में ठग लिये. ठगी का अहसास होने पर शोभा मेनन ने केरल के एर्नाकुलम में 26 जुलाई 2023 को मामला दर्ज कराया. जांच में जुटी पुलिस को साइबर अपराधियों को सुराग रांची में मिला. केरल की एर्नाकुलम पुलिस ने रांची के सुखदेवनगर थाना की पुलिस और टेक्निकल सेल की मदद से इस ठगी की जांच शुरू की. टेक्नीकल टीम और गुप्तचरों से मिले इनपुट के आधार पर सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर से छापेमारी कर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों में (1) ज्योतिष कुमार उम्र 23 वर्ष पिता भोला चौधरी, (2) मोहन कुमार उम्र 21 वर्ष पिता विजय ठाकुर, (3) अजीत कुमार उम्र 25 वर्ष पिता अर्जुन चौरसिया और (4) नीरज कुमार उम्र 21 वर्ष पिता कमलेश राय शामिल है. गिरफ्तार अपराधियों में ज्योतिष कुमार, मोहन कुमार, अजीत कुमार तीनों चकवाई थाना वारीसलिगंज जिला नावादा (बिहार) के रहनेवाले हैं. वहीं नीरज कुमार रांची के किशोरगंज के इरगू टोली बगान चौक का रहनेवाला है. गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 45 एटीएम कार्ड, 23 स्मार्ट फोन, 30 बैंक पासबुक एवं करीब एक लाख रुपया नगद तथा बीएमडब्लू सहित तीन बाइक और एक इंडिका कार बरामद की गई.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडबोकारोरांची

ड्राफ्ट योजना से पहले सभी हितधारकों की राय लेने का निर्देश

Khabar365newsरांची। जगन्नाथपुर मंदिर से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

स्टेडियम पहुंचे अफसर, बाबूलाल की चेतावनी

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Khabar365newsरांची। झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम...