BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विस्थापितो परिवारों के लिए रोशन लाल चौधरी ने सदन में किया आवाज बुलंद

Share
Share
Khabar365news

“बिना बसाए उजाड़ना बर्दाश्त नहीं, 2000 परिवारों के हक के लिए सदन में गूंजी विधायक रोशन लाल की आवाज”

विकास के नाम पर वर्षों से बसे लोगों के आशियाने न उजाड़े – रौशन लाल चौधरी

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक
पतरातु
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने पतरातू क्षेत्र की 222.29 एकड़ भूमि को जियाडा (JIADA) को हस्तांतरित किए जाने के मुद्दे पर झारखंड सरकार को घेरा। शून्यकाल के दौरान विधायक ने हेसला, जनता नगर, उचरिंग और कटिया पंचायत के हजारों परिवारों के भविष्य पर मंडरा रहे खतरे को प्रमुखता से उठाया। विधायक रोशन लाल चौधरी ने सदन को बड़े मजबूती के साथ बताया कि पीटीपीएस द्वारा जियाडा को भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया से लगभग 2000 परिवार बेघर हो जाएंगे और 400 छोटे दुकानदारों का रोजगार छिन जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस क्षेत्र में पंचायत भवन, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र जैसी सरकारी संरचनाएं पहले से मौजूद हैं। जो इसके पूर्ण रूप से आबाद होने का प्रमाण हैं।


विधायक रोशन लाल चौधरी ने सरकार से स्पष्ट मांग किया कि जब तक समुचित पुनर्वास की व्यवस्था न हो, हस्तांतरण प्रक्रिया स्थगित रहे।
विकास के नाम पर वर्षों से बसे लोगों के आशियाने न उजाड़े जाएं। प्रभावितों के लिए वैकल्पिक आवास और रोजगार सुनिश्चित किया जाए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...