Ranchiझारखंड

शुरू हुई होमियोपैथिक चिकित्सकों की पंजीकरण की थी शिकायत संजय मेहता

Share
Share
Khabar365news

रांची : राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, परसपानी (गोड्डा) के छात्रों का पंजीकरण लंबे समय से अटका हुआ था। बीएचएमएस की डिग्री और इंटर्नशिप पूरी कर लेने के बावजूद आयुष चिकित्सकों का पंजीकरण नहीं हो पा रहा था। इससे परेशान चिकित्सकों को कॉलेज, विश्वविद्यालय और रजिस्ट्रार कार्यालय के लगातार चक्कर काटने पड़ रहे थे। इस मुद्दे को लेकर चिकित्सकों ने आजसू नेता और हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय मेहता से संपर्क किया। संजय मेहता ने मामले की विस्तृत जानकारी लेकर इसे भारत सरकार के आयुष मंत्रालय तक पहुँचाया। छात्रों ने बताया कि वे पंजीकरण की सभी अर्हताएं पूरी कर चुके हैं, लेकिन पंजीकरण न होने के कारण न तो वे चिकित्सकीय प्रैक्टिस कर पा रहे हैं और न ही किसी नियुक्ति प्रक्रिया में भाग ले पा रहे हैं।

संजय मेहता द्वारा आयुष मंत्रालय को पत्र लिखने के बाद मंत्रालय ने आवेदन को होम्योपैथिक आचार एवं पंजीकरण बोर्ड, राष्ट्रीय होम्योपैथिक आयोग को भेजा। आयोग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड सरकार को पत्र लिखा और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को आवश्यक निर्देश दिए। इस शिकायत का व्यापक असर हुआ। राष्ट्रीय होम्योपैथिक आयोग के निर्देश के बाद झारखंड आयुष चिकित्सा परिषद के रजिस्ट्रार ने स्वयं चिकित्सकों से संपर्क कर उन्हें सूचित किया कि उनका पंजीकरण जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

संजय मेहता ने रजिस्ट्रार से बात कर पंजीकरण प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने का आग्रह किया। रजिस्ट्रार ने बताया कि प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और शीघ्र ही सभी योग्य चिकित्सकों का पंजीकरण कर दिया जाएगा। संजय मेहता ने कहा, “झारखंड के अधिकांश विभागों में लेट-लतीफी आम बात हो गई है। दस्तावेज़ पूरे होने के बावजूद आम लोगों का काम नहीं हो पाता। सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। उसे गुड गवर्नेंस पर ध्यान देना चाहिए।” समस्या के समाधान के बाद चिकित्सकों ने संजय मेहता के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...