Jharkhand

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द पर कांग्रेस का आज सभी जिलों में सत्याग्रह कार्यक्रम

Share
Share
Khabar365news

रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की तैयारियों में जुट गई है।

इसी कड़ी में रविवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह किया जायेगा। ऐसे ही सत्याग्रह कार्यक्रमों का आयोजन सभी जिलों में करने का निर्देश प्रदेश कांग्रेस ने दिया है।

राजेश ठाकुर ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक नफरत, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ जनता का अपार समर्थन के साथ राहुल गांधी द्वारा तय की गई लगभग 4000 किमी की भारत जोड़ो यात्रा तथा संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अडाणी के रिश्ते पर सवाल खड़ा करने के बाद मोदी सरकार पूरी तरह से बौखला गई है।

सदन में भी राहुल गांधी की आवाज को लगातार दबाया गया। दूसरी ओर, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान के नेतृत्व में बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। राहुल गांधी को सजा के विरोध में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस भवन में प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा यंग इंडिया के बोल सीजन – 3 प्रतियोगिता का विमोचन किया गया। इसके तहत आम और सामान्य पृष्टभूमि के प्रतिभाशाली युवाओं को राजनीतिक मंच मुहैया कराया जाता है।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और राष्ट्रीय प्रवक्ता युवराज सिंह यादव ने बताया कि जिस दौर में भाजपा नागरिकों की अभिव्यक्ति पर आक्रमण कर रही है, उस दौर में युवा कांग्रेस देश के युवाओं को बोलने का मंच प्रदान कर रही है।

आज देश में महंगाई, बेरोजगारी, सार्वजनिक संपत्तियों की बिक्री, चीनी घुसपैठ, किसान समस्या, गिरती हुई अर्थव्यवस्था जैसे कई अन्य ज्वलंत मुद्दे हैं किंतु भाजपा सरकार इन मुद्दों से देश का ध्यान भ्रमित करने के लिए निरर्थक व उन्मादी मुद्दों को हवा देने का काम करती है।

इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मणिकांत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कृतिका त्रिपाठी, अभिषेक सौरभ, शशिकांत वर्मा समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

30 अक्टूबर को पतरातू प्रखंड कार्यालय में लगेगा दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए विशेष शिविर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

Khabar365news हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डीजल कॉलोनी रेलवे क्वार्टरों का हुआ अलॉटमेंट, पर नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं कर्मचारी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू डीजल कॉलोनी मैं डबल स्टोरी...