मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

पूर्व मुखिया के निधन पर शोक संवेदना प्रकट

---Advertisement---
Khabar365news

हजारीबाग:  जिले के ईचाक अंतर्गत डाढा पंचायत के पूर्व मुखिया करमटांड गांव निवासी मणिलाल पुरी की बीते दिन आकस्मिक निधन हो गई। बताया जाता है कि अचानक रास्ते से घर जाने के क्रम में वे लकवाग्रस्त हो गए। परिजनों के द्वारा उन्हें चिकित्सकीय सुविधा के लिए विष्णुगढ ले जाया गया। जिसके बाद सदर अस्पताल में भी उन्हें भर्ती कराया गया। लेकिन यह सभी प्रयास असफल साबित हुआ और अंततः वे जिंदगी के जंग हार गए। आकस्मिक मौत की खबर सुनते ही पूरे प्रखंड के साथ डाढा पंचायत में शोक की लहर दौड़ गया। वही वर्तमान डाढा पंचायत मुखिया सुनीता देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि सह युवा समाजसेवी दयानंद मेहता ने भी शोक संवेदना प्रकट किए। उन्होंने बताया कि समाज में ऐसे कर्मठ व्यक्ति का अचानक गुजर जाना पूरे पंचायत वासियों के लिए दुख की बात है , तो वही जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत मेहता ने बताया कि पूर्व मुखिया मनिलाल तुरी अपने पंचायत ही नहीं बल्कि अपने स्थानीय सुदूरवर्ती करमटांड, बभनी और बांका गांव के किसी भी कार्य में हमेशा तत्पर रहा करते थे एंव अपने समाज को एक साथ लेकर चलने का कार्य करते थे। इनके शव यात्रा में राजकुमार तुरी, गानों प्रसाद मेहता, संजय तुरी, सुरेंद्र तुरी  अनिल तुरी, कार्तिक तुरी, द्वारिका तुरी, वशिष्ठ कुमार दास, प्रेम लाल मेहता, समाजसेवी दयानंद कुमार के अलावे पुरे गांव वासी पहुंचकर उनके आत्मा के शांति हेतू मौन धारण भी किया गया। जिसके बाद विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कि गई।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply