HazaribaghNew Delhi

एससी एसटी ओबीसी और माइनॉरिटी एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करें- के राजू

Share
Share
Khabar365news

ओबीसी के लोग संगठन में अति पिछड़ों को जोड़े -अनिल जय हिंद, राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस,ओबीसी


आज इंदिरा भवन दिल्ली में पूरे देश भर के कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के लोग जुटे। झारखंड कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नागवाला ने भी इस कार्यक्रम में झारखंड की ओर से शिरकत की। आज इसकार्यक्रम में पूरे देश भर के कांग्रेस पार्टी के ओबीसी विभाग के तमाम राज्यों के प्रमुख ,नेशनल कोऑर्डिनेटर ,जॉइंट कोऑर्डिनेटर, सभी लोगों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अनिल जय हिंद के नियुक्ति के बाद यह संगठन के लोगों से के साथ पहला कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एससी एसटी ओबीसी और माइनॉरिटी के नेशनल कोऑर्डिनेटर और झारखंड कांग्रेस के प्रभारी श्री के राजू उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ऐसी मोर्चा के लिलोठिया साहब उपस्थित थे और कार्यक्रम की शुरुआत सभी लोगों ने एकजुट होकर नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा के डॉक्टर अनिल जैन हिंद का स्वागत फूल माला बुके और शॉल ओढ़ा कर किया गया। मोदी सरकार के द्वारा जातीय जनगणना किए जाने की घोषणा को लेकर सभी लोगों ने इसका स्वागत किया । इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जयहिंद ने कहा कि देश के हमारे आदरणीय नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने सदन में कहा था कि हम जातीय जनगणना को लेकर रहेंगे, आज उसी का फल स्वरुप है कि मोदी सरकार को यह मानने के लिए बाध्य होना पड़ा, कि जातीय जनगणना हम करेंगे,यह पूरे कांग्रेस की जीत है, और देश में लोकतंत्र की जीत है, संविधान की जीत है। सभी राज्यों के प्रमुख ने एक-एक करके के अपने राज्य में ओबीसी संगठन की वस्तु स्थितिथी अवगत कराया और झारखंड कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रभारी डॉक्टर रूपम यादव ,राज किशोर बारिक ने भी संगठन की बातों से राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेशनल कोऑर्डिनेटर के राजू साहब को अवगत कराया। इस अवसर पर आदरणीय के राजू ने कहा कि हम सभी एससी एसटी ओबीसी और माइनॉरिटी के लोगों को एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने की जरूरत है कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें जाति धर्म और समाज से ऊपर उठकर लोग एक साथ रहकर काम कर सकते हैं और संविधान को मानने वाले लोग हैं हम लोग ।इसलिए हम सभी को एक पायदान पर मजबूती से खड़े रहने की जरूरत है। डॉ अनिल जय हिंद ने कहा कि पूरे देश में हमारी जो आबादी है उसके अनुरूप हम अपनी एक बड़ी लड़ाई लड़ेंगे और मजबूती से लड़ेंगे जिन राज्यों में हमारी सरकार है वहां आरक्षण का मामला लागू किया जा रहा है, बहुत राज्यों में लागू हो चुके हैं और पूरे देश में हम लोग इसे लागू करवाने का काम करेंगे कि ओबीसी को उसकी आबादी के अनुरूप आरक्षण मिले। आज भाजपा धीरे-धीरे संविधान को खत्म करने का काम कर रही है इसलिए हमारे कांग्रेस के सभी साथियों को संविधान को लेकर पूरे देश में सजग रहने की आवश्यकता है और एकजुट होकर एक बड़ी लड़ाई लड़ने की जरूरत है। इस अवसर पर पूरे देश के सभी ओबीसी कांग्रेस के साथी गन एक दूसरे से मिले संगठन को लेकर बातचीत हुई और पूरे देश में कांग्रेस ओबीसी मोर्चा कैसे मजबूत हो इस पर चर्चा परीचर्चा की गई। झारखंड मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नाग वालों ने कहा कि पूरे देश में हम लोगों के नेता आदरणीय राहुल गांधी जिस तरह से ओबीसी को लेकर चलने की बात कह रहे हैं उसे निश्चित तौर पर आने वाला समय में एक बदलाव दिखेगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों ओबीसी के लोग कांग्रेस से जुड़ेंगे। झारखंड कांग्रेस में ओबीसी की जो वस्तु स्थिति है और संगठन की मजबूती को लेकर पूरी बातों को राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया गया, इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जय हिंद ने कहा कि मैं आगामी 5 तारीख को झारखंड की धरती पर आ रहा हूं और झारखंड कांग्रेस ओबीसी मोर्चा की स्थिति का अवलोकन करूंगा और पूरे राज्य में ओबीसी को एक नए संदेश देने का काम करूंगा। राष्ट्रीय कांग्रेस ओबीसी मोर्चा कि यह बैठक पूर्ण रूप से सफल रही और पूरे देश के लोगों ने एक छूट होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जय हिंद और नेशनल कोऑर्डिनेटर के राजू साहब को स्वस्थ कराया कि आप लोगों ने जो भी हम लोगों को दिशा निर्देश दिया है उसका पालन किया जाएगा और आने वाले दिनों में पूरे देश में ओबीसी कांग्रेस की स्थिति बहुत मजबूत होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

अबुआ संथाल समाज की एकजुटता व सांस्कृतिक पहचान पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

Khabar365newsहजारीबाग: अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम की एकजुटता, सामाजिक पहचान और सांस्कृतिक...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

कोल माइंस दफ्तर में तोड़फोड़, CCTV से आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsहजारीबाग: जिले में कोल माइंस कार्यालय में हुई तोड़फोड़ मामले में पुलिस...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंड

केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या

Khabar365newsहजारीबाग: केदारनाथ यात्रा पर निकले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर...

HazaribaghJharkhand

कारगिल के अमर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि एवं गौरव सम्मान समारोह आयोजित

Khabar365newsहजारीबाग। कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत...