Jharkhand

शैक्षणिक गुणवत्ता की जांच हेतु जिले में हुई SEAS परीक्षा

Share
Share
Khabar365news

एनसीईआरटी, दिल्ली की इकाई परख के दिशा- निर्देश के अनुसार एवं जेसीईआरटी, रांची की देखरेख मे पूरे राज्य के साथ हज़ारीबाग जिले के 393 विद्यालय में 2-3 नवंबर को एनसीईआरटी द्वारा चयनित सरकारी विद्यालय, सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय, अल्पसंख्यक विद्यालय में कक्षा 3 के 216 कक्षा 6 के 216 एवं कक्षा 9 के 185 कक्षा के छात्रों का ओएमआर शीट के माध्यम से जांच परीक्षा का आयोजन किया गया. सर्वे के सफल आयोजन हेतु जिला स्तर पर जिला समन्वयक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी, हज़ारीबाग उपेंद्र नारायण एवं एडलीन हांसदा प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ( डायट ) हज़ारीबाग, साथ ही जिला सह -समन्वयक रंजीत कुमार वर्मा, शिवकुमार प्रसाद , परमानंद कुमार, अंकित कुमार को बनाया गया. प्रखंड समन्वयक में के रूप मे विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, बीपीएम,बीआरपी, सीआरपी एवं विद्यालय स्तर पर क्षेत्र समन्वयक ( FI) की टीम बनाई गई.
सर्वे पर जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास एवं विषयों के प्रति रुचि बढ़ती है.
जिला सह- समन्वयक रंजीत वर्मा ने कहा कि जाँच परीक्षा से बच्चों की बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होती है. शिवकुमार प्रसाद ने माना कि सर्वे बच्चों में सोचने की क्षमता को बढ़ाने में सहायता करता है. परमानंद कुमार ने कहा कि जांच परीक्षा में भाग लेने से बच्चों में झिझक कम होती है.
जिला शिक्षा पदाधिकारी -सह जिला समन्वयक उपेंद्र नारायण ने जांच परीक्षा के सफल आयोजन हेतु पूरी टीम के साथ जिले के सभी विद्यालय को धन्यवाद दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JamtadaJharkhand

फतेहपुर मॉडल डिग्री कॉलेज नाला में पहली बार लगा रक्तदान शिविर एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया 11 यूनिट रक्तदान

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के निर्देश पर शनिवार को नाला विधानसभा क्षेत्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कुडू अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण,

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती पर DSPMU में समारोह

Khabar365newsहेमंत अहीर की रिपोर्ट रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु शनिवार को पतरातू थाना कांड संख्या 212/2026,...