Jharkhand

*स्वास्थ्य समृद्धि वाहन परियोजना के तहत पतरातू प्रखंड में दूसरा 15 दिवसीय शिविर*

Share
Share
Khabar365news

रोचाप ऊपर टोला में 51 एवं रोचाप मुस्लिम टोला में 30 बच्चों की हुई कुपोषण स्क्रीनिंग

गंभीर रूप से कुपोषित एक बच्चे की पहचान होने पर एमटीसी केंद्र रामगढ़ में बच्चे का उपचार कराने हेतु किया जा रहा है कार्य

रामगढ़ जिला अंतर्गत सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के कुपोषित बच्चों के पोषण स्थिति में सुधार के मद्देनजर जिला प्रशासन रामगढ़ की पहल के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य समृद्धि वाहन परियोजना के तहत दूसरा 15 दिवसीय शिविर का आयोजन पतरातू प्रखंड के कोतो एवं पालू पंचायत क्षेत्र में किया जा रहा है। इस दौरान अंबाटोला, दाड़ीडीह, रोचाप दोकाटांड, रोचाप ऊपर टोला एवं रोचाप मुस्लिम टोला क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों को कवर करते हैं हुए क्षेत्र में रहने वाले बच्चों के कुपोषण जांच के लिए 14 जुलाई से 17 जुलाई तक स्क्रीनिंग का कार्य किया जा रहा है जिसके उपरांत 19 जुलाई से 2 अगस्त तक कुपोषित बच्चों के उपचार का कार्य किया जाएगा।**इसी क्रम में शनिवार को चलाए गए स्क्रीनिंग अभियान के दौरान रोचाप ऊपर टोला में 51 एवं रोचाप मुस्लिम टोला में 30 बच्चों की कुपोषण जांच की गई वही एक बच्चे की गंभीर रूप से कुपोषित होने की पहचान होने के उपरांत बच्चे का उपचार एमटीसी केंद्र रामगढ़ में कराने हेतु आगे का कार्य किया जा रहा है।स्वास्थ्य समृद्धि वाहन की विशेषताएं।**विस्तृत कवरेज़*एक चालित वाहन से दो या दो से अधिक जगहों पर पोषण शिविर संचालित होगा। समय और धन बचाने के उदेश्य से निर्मित इस चालित वाहन से 30 मिनट के अंतराल पर भोजन एवं अन्य सामाग्री दो या दो अधिक शिविर स्थान पर पहुचई जा सकेगी।*भंडार कक्ष*यह वाहन भंडार कक्ष का भी कार्य करेगी इसमे विभिन्न आकार की संद्रखें और दराज है जिसमे पोषण शिविर की समग्रियों का सुरक्षित भंडारण किया जाएगा।*कार्य*यह वाहन शिविर कर्मियों को सुदूर ग्रामीण क्षेत्र तक ले जाने मे सहयोग करेगी। केंद्रीय कृत निगरानी वाहन में लगे क्लाउड वेस्ड कैमरे द्वारा शिविर के प्रतेक गतिविधियों की निगरानी रखी जाएगी।*लक्षित समूह* उम्र के सापेक्ष में कम वजन वाले अति कुपोषित बच्चे एवं उनके अभिभावक अधिकतम 40 कुपोषित बच्चे प्रत्येक शिविर में लाभान्वित होंगे*सेवाएं*चलित कुपोषण उपचार वाहन द्वारा दो तरह की सुविधाएं दी जाएंगी।*नियमित भोजन*कुपोषित बच्चों को उम्र के हिसाब से उपायुक्त पौष्टिक भोजन दिन में तीन बार दिया जाएगा यह भोजन विशेषज्ञ की देखरेख में बनाया जाएगा।*टेलीमेडिसिन*यह मेडिकल वैन रोस्टर के अनुसार गांव- गांव जाएगी और कुपोषित बच्चों के साथ- साथ वयस्कों के लिए टेलीमेडिसिन पर काम करेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

विधायक रोशन लाल चौधरी ने परिवार संग किया महा रुद्राभिषेक, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातु । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्थानीय...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल, दो रिम्स रेफर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू और बासल थाना क्षेत्र में...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज ने सरैया टोला में हुए गौलीबारी की घटना की निंदा की।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज का केंद्रीय...