झारखंडब्रेकिंग

फ्लॉप रैली देख हेमंत व झामुमो का  नाम भूल गए खड़गे : आजसू पार्टी

Share
Share
Khabar365news

आजसू पार्टी ने कांग्रेस की रांची में आयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ को महज एक राजनीतिक नाटक की संज्ञा दी है। आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत और झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि कांग्रेस की यह रैली फ्लॉप रही और उसे जनता का समर्थन नहीं मिला। इसी सदमे में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम तक भूल गए और झामुमो को जेजेएम बता दिया।

आजसू नेताओं ने कहा कि संविधान की रक्षा का ढोंग रचने वाली कांग्रेस यह भूल रही है कि उसने अपने शासनकाल में संवैधानिक संस्थाओं का सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया और अपने स्वार्थ के लिए संविधान का 80 बार संशोधन किया। कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए देश में आपातकाल लगाकर दमन किया।डॉ भगत ने कहा कि कांग्रेस ने झारखंड के आदिवासियों, पिछड़ों, और गरीबों के अधिकारों को लगातार अनदेखा किया। आजसू पार्टी संविधान के मूल्यों में पूर्ण विश्वास रखती है और हम मानते हैं कि संविधान की सच्ची रक्षा तब होगी, जब झारखंड के लोगों को उनका हक, सम्मान, और विकास मिलेगा।

प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि कांग्रेस ने दो दो बार 1963 और 1993 में झारखंड आंदोलन की सौदेबाजी कर झारखंडियों को हक से वंचित रखा। कांग्रेस की यह रैली संविधान बचाने के नाम पर केवल एक दिखावा है, जिसके पीछे उनका मकसद 2024 के विधानसभा चुनाव की हार को छिपाना और जातिगत जनगणना जैसे मुद्दों पर लोगों को भटकाना है। आजसू पार्टी झारखंड के हितों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है, और हम किसी भी राजनीतिक दल को जनता के सामने झूठे वादों के साथ नाटक करने की इजाजत नहीं देंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  







Related Articles
झारखंडब्रेकिंग

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने इलाजरत गुरुजी शिबू सोरेन से दिल्ली में की मुलाकात

Khabar365newsगुरुजी झारखंड आंदोलन के पुरोधा, उनके आंदोलनकारी छवि से मुझे भी मिली...

झारखंडब्रेकिंग

मोहर्रम को लेकर पतरातू थाना में शांति समिति की हुई बैठक, अमन व चैन से मुहर्रम मनाने का निर्णय

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु मुस्लिम धर्मालंबियों का पर्व मुहर्रम मनाये...

झारखंडब्रेकिंग

जगन्नाथपुर मेला क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया

Khabar365newsसंतोष कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग एंड एजुकेशन, स्नेहकुल पब्लिक हाई स्कूल एवं...

बिहारब्रेकिंग

राजनाथ सिंह पहुंचे पटना, BJP की कार्यसमिति बैठक में करेंगे चुनावी चर्चा

Khabar365newsबिहार में राजनीतिक पार्टियां चुनाव को लेकर पूर्ण रूप से सक्रिय हो...