Jharkhand

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने हजारीबाग सदर विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश की, स्क्रीनिंग कमेटी से की औपचारिक मुलाकात

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग, 13 सितंबर 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर, कांग्रेस पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य श्री गिरीश चोड़नकर, श्री प्रकाश जोशी और श्रीमती पूनम पासवान आज हजारीबाग पहुंचे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने सर्किट हाउस, हजारीबाग में कमेटी के सदस्यों से औपचारिक मुलाकात की और आगामी चुनावों के लिए हजारीबाग सदर विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश की।

मुन्ना सिंह ने कमेटी के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मेरी बातों को धैर्यपूर्वक सुना। हजारीबाग के विकास के लिए मेरा संकल्प अडिग है, और मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और वरिष्ठ नेताओं का भी आभार प्रकट करता हूं जो मेरे साथ मजबूती से खड़े हैं। आपके समर्थन से ही मैं इस क्षेत्र को विकास की दिशा में आगे ले जा पाऊंगा।”

मुन्ना सिंह विगत एक दशक से अधिक समय से हजारीबाग में एक समाजसेवी के रूप में सक्रिय हैं और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता विशेषकर युवाओं के बीच काफी है। उन्होंने जनता के कल्याण के लिए कई परियोजनाओं को बढ़ावा दिया है और अपने जमीनी कार्यों के लिए जाने जाते हैं। उनके समर्थन में आज सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक सर्किट हाउस पहुंचे, जिससे उनकी दावेदारी को और मजबूती मिली।

इस मौके पर कांग्रेस के प्रमुख कार्यकर्ता, जैसे युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव कोमल राज, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव, NSUI जिला अध्यक्ष अभिषेक राज, कांग्रेस पार्टी के कटकमसाड़ी प्रखंड अध्यक्ष नागरसिंह प्रजापति, सदर प्रखंड अध्यक्ष अजीत सिंह, कटकमदाग प्रखंड अध्यक्ष गोवर्धन गंझु समेत कई स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन की मजबूती और निष्ठा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मुन्ना सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी चुनाव में हजारीबाग सदर विधानसभा सीट पर जीत हासिल करेगी और इसके लिए हर स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है।

मुख्य रूप से उपस्थित युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव कोमल राज़, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव, NSUI जिला अध्यक्ष अभिषेक, कांग्रेस पार्टी के कटकमसाड़ी प्रखंड अध्यक्ष नागरसिंह प्राजापति, सदर प्रखंड अध्यक्ष अजीत सिंह, कटकमदाग प्रखंड अध्यक्ष गोवर्धन गंझु , दारू कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, सिडी सिंह, सरजू यादव 20 सूत्री अध्यक्ष , रंजीत यादव पूर्व कांग्रेस कटकमसांडी प्रखंड अध्यक्ष,अयान राजा खान,बाबर ख़ान , राज़,बैहरी पंचायत मुखिया पप्पू यादव,मुखिया प्रतिनिधि पप्पू पांडे, ठौठवा पंचायत के मुखिया जय प्रकाश केशरी, डांड पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि इरशाद , लुपुंग पंचायत के मुखिया दिलीप पासवान , सुनीता देवी साहापुर पंचायत की मुखिया , मो सेरू , गुड़िया देवी वार्ड सदस्य ठौठवा पंचायत, दिलिप यादव, इम्तियाज़ खान , छोटु सिंह , रविन्द्र राणा , मुनेश्वर यादव , दीपक यादव , धर्मदेव सिंह हसिब खान , राजनीश कुमार, गौतम कुशवाहा, रविन्द्र कुशवाहा,धनंजय सिंह, रितेश कुमार ,मो सबीर अली, लाल बब्बू, ऋषि सिंह ,संतोष कुमार यादव अजय कुमार यादव मनोज यादव कपिल यादव अजीत यादव सुरेश यादव रॉयल यादव ,अनिल कुमार यादव अशोक यादव ,रंजीत कुमार यादव , हेमंत यादव ,मंटू कुमार यादव ,दिलेश्वर यादव ,राजेंद्र भोक्ता ,बालेश्वर यादव ,उपेंद्र यादव ,मुकेश यादव ,अरुण कुमार यादव ,सचिन यादव, विक्की कुमार धान, उपेन्द्र कुशवाहा,अजय कुमार, अदित्य कुमार,पवन कुमार यादव, राहुल कुमार यादव ,अशोक कुमार यादव ,गोविंद गोप ,मुरली गोप ,श्रीलाल कुमार यादव ,बबन यादव,अनिल कुमार यादव,संतोष कुमार यादव ,सोनू कुमार यादव, घनश्याम यादव,पप्पू यादव इत्यादि सैकड़ो नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र द्वारा दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04 रोड़ नंबर-08, पीटीपीएस,पतरातू...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

5 मंजिला इमारत में भीषण आग,

Khabar365newsकोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक पांच मंजिला इमारत में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

HEC पुनरुद्धार को लेकर टीम आज रांची पहुंचेगी

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची स्थित HEC (हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) के पुनरुद्धार की कवायद...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बारिश का दौर थमेगा, आज 6 जिलों में येलो अलर्ट

Khabar365newsरांची। झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी बारिश के बीच मौसम...