Uncategorized

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

Share
Share
Khabar365news

कांग्रेस पार्टी का आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, उनकी प्रतिबद्धता और मेहनत ही पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी -केशव महतो कमलेश

हजारीबाग-

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रविवार को हजारीबाग प्रवास के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुन्ना सिंह ने सौल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से संवाद करते हुए संगठन को सशक्त बनाने की अपील की। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी का आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनकी प्रतिबद्धता और मेहनत ही पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। जबकि मुन्ना सिंह ने इस मुलाकात को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इस तरह की बैठकों से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आता है और संगठनात्मक एकता को बल मिलता है। भेंट के बाद मुन्ना सिंह और प्रदेश अध्यक्ष डुमरोन पंचायत स्थित डुमरोन गांव पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस की प्रदेश ओबीसी मोर्चा की प्रदेश सचिव रेणु देवी के दादा ससुर के दौवादशा कार्यक्रम में शिरकत की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद वे चंम्पा नगर पंचायत के तिलरा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने इंटक के जिला अध्यक्ष अनिल उपाध्याय के पिता के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लिया और परिवार को सांत्वना दी। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जय शंकर पाठक, रियाज अहमद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह शाशी मोहन सिंह, महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, NSUI जिला अध्यक्ष अभिषेक राज़, युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रितेश, तिवारी ,कटकमदाग प्रखंड प्रमुख कुमारी विनिता, उप प्रमुख रविकांत सिंह, सदर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गणेश मेहता, चानो मुखिया पप्पू यादव नरसिंह प्रजापति , सरजु यादव, सखिया मुखिया इम्तियाज , रविन्द्र कुशवाहा, गोवर्धन गंझु, सरपंच मुकेश कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
Uncategorized

न्यायाधिकरण का अहम निर्णय: सेंट जेवियर्स स्कूल का आदेश निरस्त, छात्र को राहत

Khabar365news राँची/हजारीबाग: झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण, राँची ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में हजारीबाग...

Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...