Hazaribagh

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बिशप हाउस पहुंचकर बिशप आनंद जोजो से की मुलाकात, दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग-

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने मंगलवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर हजारीबाग के जन विकास केंद्र स्थित बिशप हाउस का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने बिशप हाउस के बिशप आनंद जोजो से मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान मुन्ना सिंह ने अपने संदेश में कहा, कि क्रिसमस का यह पावन पर्व प्रेम, शांति और सौहार्द का प्रतीक है। इस अवसर पर मैं देशवासियों और राज्यवासियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं और जोहार प्रेषित करता हूं। प्रभु यीशु से प्रार्थना है कि वे सभी को स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन प्रदान करें। उन्होंने आगे कहा कि यह त्योहार मानवता के प्रति समर्पण और भाईचारे का संदेश देता है। जबकि बिशप आनंद जोजो ने भी क्रिसमस के इस अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह त्योहार समाज को एकजुट करने और सबके जीवन में खुशी और समृद्धि लाने का अवसर है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Khabar365newsहजारीबाग: जिले के बड़कागांव ब्लॉक के बाबू पारा गांव से एक चौंकाने...